Dhanush Breaks Silence on Criticism: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' और 'रायन' को मिले नेशनल अवॉर्ड की हो रही आलोचना को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, धनुष को उनकी फिल्म 'कैप्टन मिलर' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की. इसके अलावा, धनुष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रायन' को बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला, जिस पर सबसे ज्यादा विवाद खड़ा हुआ. हाल ही में धनुष ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. जहां उन्होंने माना कि साल 2024 में उनकी फिल्म से बेहतर और भी तमिल फिल्में थीं. इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

मानता हूं कि इससे बेहतर…

धनुष रविवार को एक प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म 'रायन' के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर हो रही आलोचना के बारे में बात की. इस मामले पर खुलकर बात करते हुए धनुष ने कहा, 'मुझे रायन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. जाहिर है कि उस साल इससे बेहतर फिल्में आई थीं. उन फिल्मों के फैंस ने अपना प्यार जताया और मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं.' हालांकि, उन्होंने उन फिल्मों का नाम नहीं लिया.

तालियों की गड़गड़ाहट…

इसके बाद धनुष ने अपनी उन सभी बेहतरीन फिल्मों के नाम गिनवाएं, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड जीतने का मौका नहीं मिला. 'अधु ओरु काना कालम बहुत पहले रिलीज हुई थी. लोगों ने कहा था कि मुझे इसके लिए जरूर नेशनल अवॉर्ड मिलेगा. मैं तब इतना छोटा था कि मैंने भी यही उम्मीद की थी, लेकिन नहीं मिला. फिर 'पुधुपेट्टई' आई है…' इतना कहते-कहते जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट में उनकी बात अधूरी रह गई. उन्होंने आगे कहा, 'आप सबने मुझसे कहा था कि मैं फिर से जीतूंगा, लेकिन मैं नहीं जीता.' उन्होंने अपनी फिल्में गिनाने से पहले कहा, '3', 'मयक्कम एना', 'वडा चेन्नई', 'कर्णन', 'मरियन' और 'रांझना' इसके बाद फिर से जोरदार तालियों के कारण उन्हें रुकना पड़ा.