करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के तले बनने वाली 'दायरा' का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही करीना कपूर और पृथ्वीराज के फिल्म में किरदारों को भी रिवील कर दिया है. मेकर्स ने दोनों कलाकारों का लुक जारी किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
करीना कपूर का सामने आया फर्स्ट लुक
दरअसल, जंगली पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. पहले पोस्ट में करीना कपूर की झलक दिखाई है. फिल्म के इस नए पोस्टर में करीना कपूर पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रही हैं. जिसमें वह काफी शानदार दिख रही हैं. मूवी में वह डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में दिखाई देंगी. इसके अलावा इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "DCP अजूनी कोहली. अडिग. रहस्यमयी. निडर. 'दायरा' की दुनिया में कदम रखने का इंतज़ार 31 अगस्त 2026 को इसके ट्रेलर के साथ खत्म होगा. 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को हिंदी और मलयालम में सिनेमाघरों में आएगी.
पृथ्वीराज निभाएंगे ये रोल
वहीं, दूसरे पोस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक दिखाई गई है. वो भी फिल्म में डीसीपी रमन कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "DCP रमन कुमार. सोच-समझकर शांत रहने वाले. निडर और ज़बरदस्त."
फिल्म को लेकर मेघना गुलजार ने कही ये बात
बता दें कि कुछ वक्त पहले दायरा को लेकर डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक खास पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, "और यह तो बस ज्योग्राफी की बात है. दायरा ने मेरी क्रिएटिविटी को उन जगहों तक पहुंचाया जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा था. इसने मेरी सामाजिक समझ को उस लेवल पर पहुंचाया जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि मुझमें है. सोशियोलॉजी की स्टूडेंट होने के नाते मैंने सीखा कि हमारी जिंदगी और हमारा समाज सिर्फ दो हिस्सों में बंटा हुआ नहीं है. यह सिर्फ काला और सफेद नहीं है. हर कोई ग्रे वाली स्थिति में रहता है. दायरा मेरे लिए सिर्फ ग्रे पहलू को एक्सप्लोर नहीं करता. बल्कि उसमें गहराई से उतरता है. उसे तोड़ने की कोशिश करता है और यही दायरा की खासियत है. यह न तो बाइनरी है न ही पूरी तरह काला या सफेद, बल्कि निश्चित रूप से ग्रे है. साथ ही हमेशा दोहरा भी है. असल में दायरा का पूरा सार ही दोहरापन है." बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- ‘हट ना बे…’ करीना कपूर ने तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, बेली फैट वाली फोटो की शेयर