CM Vijay and Trisha Spotted Together: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय और तृषा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों की वजह से खबरों में छाए रहते हैं. अब एक बार फिर विजय और तृषा को एक साथ देखा गया. जिसके बाद से एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर विजय और तृषा की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है.

फिर साथ दिखे CM विजय और तृषा

सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा को 5 नवंबर, गुरुवार को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया. इस कार्यक्रम से दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. खबरों के मुताबिक, यह शादी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के परिवार में चेन्नई के लीला पैलेस में हुई थी.

नवविवाहित जोड़े के साथ विजय और तृषा

एक वीडियो में विजय और तृषा हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए स्टेज पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां दोनों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई. इसके बाद जगन मोहन रेड्डी और उनका परिवार भी स्टेज पर उनके साथ शामिल होते हैं और सभी नवविवाहित जोड़े के साथ एक सामूहिक तस्वीर खिंचवाते हैं.

विजय और तृषा की ड्रेस

इस दौरान सीएम विजय ने ब्राउन रंग का सूट और उसके नीचे सफेद शर्ट पहनी हुई है. वहीं, तृषा गुलाबी रंग की नेट साड़ी और बैकलेस लंबी आस्तीन वाले कढ़ाईदार ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक दूसरे वीडियो में विजय की मां शोभा भी उनके साथ शादी में पहुंचती और बाकी मेहमानों के साथ बैठती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी के साथ एक बार फिर से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है.

विजय और तृषा को लेकर खबरें

बता दें कि तृषा और विजय ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. साउथ सिनेमा में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. फिल्मों में तृषा और विजय की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही असर करती है. पिछले कई सालों से दोनों के बीच लव अफेयर की अफवाहें उड़ रही थीं. हालांकि, विजय का विवाह संगीता से हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं.