Actress Opens Up About Her Toxic Relationship: साउथ फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने पिछले एक महीने से अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है. इस पोस्ट के कैप्शन ने पूरे सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. इस पोस्ट के कैप्शन में अनुपमा डीप और गहरी लाइनें लिखी थी. हालांकि, बीच में एक बार एक्ट्रेस ने इस मामले पर ज्यादा कुछ न कहते हुए बताया कि उन्होंने वो पोस्ट अपनी खुशी जाहिर करने के लिए की थी. लेकिन अब अनुपमा ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि वो पिछले 2 साल से एक टॉक्सिक रिलेशनशीप में थी. एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस दौरान नार्सिसिस्टिक एब्यूज से गुजरी थी. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है.

वायरल पोस्ट की सच्चाई

धन्या वर्मा के साथ 'आई एम' प्रोग्राम में एक नए इंटरव्यू में पहुंची अनुपमा परमेश्वरन ने आखिरकार अपने उस इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की वजह बता दी. साथ ही ये भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनके साथ क्या हुआ. अनुपमा ने बताया कि उनकी उस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन मिले थे, एक्ट्रेस ने कहा, 'दो तरह के लोग थे. एक तरफ तो कह कि वो ठीक हो रही है. यह बहुत अच्छी बात है कि मैं आखिरकार ठीक हो रही हूं और जिंदगी में शांति पा रही हूं. दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने बेतुकी बातें कहीं. वह पोस्ट रातोंरात नहीं आई थी. उस पोस्ट के पीछे बहुत कुछ था… उस एक पोस्ट के पीछे दो साल का दर्द, फिजिकल और इमोशनल डिस्ट्रेक्शन छिपा है. मैं कोई यूं ही कोई तस्वीर पोस्ट नहीं करना चाहती थी… मैं तब पोस्ट करना चाहती थी जब मैं तैयार थी, जब मैं पूरी तरह से ठीक हो गई थी. यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसने अपने और जिंदगी के बारे में कुछ बहुत जरूरी समझा और जिसने ठीक होने और ये बात कहने के लिए समय लिया.'

मैं कांपने लगी…

अनुपमा ने बिना नाम लिए अपने टॉक्सिक रिलेशनशीप के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं दो साल तक नार्सिसिस्टिक एब्यूज से गुजरी हूं. अब मैं लोगों को कुछ कैटेगिरीज में बांट सकती हूं. पहली कैटेगिरी में वे लोग हैं जो मेरी तरह हैं, जब मैंने पहली बार इंस्टाग्राम पर मैडोना सेबेस्टियन को नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में बात करते देखा, तो मेरी रिएक्शन इतना शॉकिंग था कि मैं कांपने लगी. दूसरी कैटेगिरी में वे लोग हैं जो जानते हैं कि किन लोगों ने इसे झेला है, यानी परिवार और दोस्त जिन्होंने किसी को पीड़ित होते देखा है. दूसरी कैटेगिरी में वे लोग हैं जिन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह शब्द सुना तो होगा, लेकिन इसके बारे में सर्च नहीं किया होगा. तीसरी कैटेगिरी में वे लोग हैं जो इसे जेंडर-बेस्ड कहेंगे और अनुमानों के आधार पर नेगेटिव कमेंट करेंगे. अगली कैटेगिरी में वे लोग हैं जिनसे मैं बात करना चाहती हूं, जो इसे झेल चुके हैं और अभी तक इसे पहचान नहीं पाए हैं. यही सबसे खतरनाक कैटेगिरी है.'