Roshan Punjab Mission: ‘रोशन पंजाब’ पहल के तहत बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निवेश किया गया है. ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को अपग्रेड कर 24×7 निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है. इसका असर यह है कि राज्य में बड़ी संख्या में घरों के बिजली बिल बेहद कम या शून्य तक पहुंच रहे हैं, जो सीएम मान की जनकेंद्रित नीतियों का परिणाम माना जा रहा है.

बिजली दरों में राहत

मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बिजली दरों में भी राहत दी है. घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ में कमी कर आम जनता और उद्योग दोनों को राहत दी गई है. साथ ही बिजली उत्पादन लागत घटाने के लिए निजी पावर प्लांट के अधिग्रहण और सस्ते कोयले की व्यवस्था जैसे फैसले लिए गए हैं. इन सुधारों से Punjab State Power Corporation Limited की वित्तीय स्थिति में भी सुधार हुआ है और बिजली व्यवस्था अधिक स्थिर हुई है.

---विज्ञापन---

कृषि क्षेत्र में मिल रहा खास लाभ

कृषि क्षेत्र में भी सीएम मान की नीतियों का असर दिख रहा है. किसानों को दिन में निर्धारित समय तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सिंचाई व्यवस्था आसान हुई है. इसके साथ ही नहरों के पुनरुद्धार और जल प्रबंधन को मजबूत करने से खेती को अधिक स्थिर और उत्पादक बनाया जा रहा है.