हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबरों के बीच अब सपना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना अपनी कलाई पर बने पति वीर साहू के नाम के टैटू को लेजर ट्रीटमेंट के जरिए हटवाती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
शादी के 6 साल बाद अलग होने की खबरें
सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में बेहद निजी तरीके से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी को काफी समय तक दुनिया की नजरों से दूर रखा था. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी हैं. शादी के करीब छह साल बाद सपना ने हाल ही में तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात कही थी.
आखिर क्यों सपना ने मिटवाया टैटू?
इसके कुछ ही दिनों बाद पति के नाम का टैटू हटवाने का वीडियो सामने आया है. ऐसे में फैंस इस कदम को उनके अलग होने के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, टैटू हटवाने के पीछे सपना की एक अलग वजह भी रही है. जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था.
पहले ही बता चुकी थीं टैटू हटवाने की वजह
दिलचस्प बात यह है कि सपना ने तलाक की खबरों से पहले ही एक इंटरव्यू में टैटू हटवाने की बात कही थी. सपना ने खुलासा किया था कि शूटिंग के वक्त टैटू को छिपाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है, जिसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है, यही वजह है जो डांसर टैटू हटवाना चाहती थीं.
फैंस की मिल रहा सपना को सपोर्ट
बहरहाल, सपना की बातों से इतना तो साफ है कि टैटू हटवाने वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ होने वाली परेशानियां जिसमें उनका काफी वक्त जाया जाता है. फिलहाल, कपल के अलगाव की खबरों के बीच फैंस सपना के आने वाले खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं.