Gondhal: ऑस्कर 2027 (Oscars 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री बनते ही मराठी फिल्म 'गोंधल' (Gondhal) रातों-रात इंटरनेट पर नेशनल सेंसेशन बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. मेकर्स को 72 फीसदी का भारी नुकसान उठाना पड़ा था. लेकिन अब ऑस्कर की अनाउंसमेंट के बाद फिल्म का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है और मेकर्स इसे हिंदी, तमिल व तेलुगु भाषाओं में फिर से थिएटर्स में रिलीज करने जा रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी गोंधल

14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को AA फिल्म्स ने डिस्ट्रीब्यूट किया था. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने महज 5 लाख रुपये से ओपनिंग की थी और 6 हफ्तों में सिर्फ 84 लाख का नेट (99 लाख ग्रॉस) कलेक्शन कर पाई थी. 3-4 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत का सिर्फ 28 परसेंट ही निकाल सकी और 72 परसेंट के भारी घाटे के साथ फ्लॉप साबित हुई.

संतोष दावाखर का विजन और स्टार कास्ट

कमर्शियली फ्लॉप होने के बावजूद फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले थे. संतोष दावाखर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को दीक्षा दावाखर ने 'दावाखर फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में किशोर कदम, ईशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निशब्द भोईर और अनुज प्रभु ने दमदार परफॉर्म किया है. 2 घंटे लंबे रन-टाइम वाली इस फिल्म के एडिटर आशीष महात्रे हैं और इसे 'बुक माय शो' पर 9.2 की तगड़ी रेटिंग मिली है.

हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ऑस्कर की रेस में शामिल होने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज करने जा रहे हैं. फिल्म के एडिटर आशीष महात्रे ने कन्फर्म किया है कि डबिंग का पूरा प्रोसेस कम्प्लीट हो चुका है और मेकर्स बहुत जल्द इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं.

ओटीटी पर नहीं आएगी फिल्म

अक्सर फिल्में थिएटर्स के बाद सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का रुख करती हैं, लेकिन 'गोंधल' के मेकर्स का फिलहाल इसे ओटीटी पर रिलीज करने का कोई इरादा नहीं है. एडिटर आशीष महात्रे ने बताया कि मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इस मास्टरपीस का एक्सपीरियंस सिर्फ और सिर्फ बड़े पर्दे (सिनेमाघरों) पर ही लें.

ऑस्कर अनाउंसमेंट के बाद बना नया क्रेज

'धुरंधर 2' और 'हनुमान अंश' जैसी ब्लॉकबस्टर्स को पीछे छोड़कर जब से एफएफआई (FFI) ने 'गोंधल' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना है, तब से देश भर के सिनेमा लवर्स इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं. अब पैन-इंडिया लेवल पर बहुभाषी रिलीज से फिल्म के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी रिकवरी की उम्मीद है.