Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह (Pawan Singh) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां प्रतिमा देवी (Pratima Devi) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपनी मां के सबसे करीब माने जाने वाले पवन सिंह ने हॉस्पिटल से एक बेहद भावुक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बेड पर लेटी मां को सीने से लगाए इमोशनल नजर आ रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस और भोजपुरी स्टार्स उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
'माई हमार दुनिया' वाला इमोशनल पोस्ट
पवन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के कमरे से एक भावुक फोटो शेयर की. फोटो में पवन सिंह अपनी मां को गले लगाए बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माई हमार दुनिया", जिसने उनके करोड़ों फैंस का दिल पसीज दिया है.
पत्नी ज्योति सिंह ने भी की दुआ
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सासू मां की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनके लिए प्रार्थना की. ज्योति ने लिखा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि सासू मां जल्द से जल्द पूरी तरह सेहतमंद हो जाएं और उन्हें लंबी उम्र मिले.
करीबी दोस्त प्रियांशु की पोस्ट
पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी अस्पताल की तस्वीर साझा करते हुए मां के स्वास्थ्य की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि पवन जी की पूज्य माता जी की सेहत ठीक नहीं है और सभी मिलकर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं.
मां के बेहद करीब हैं पवन सिंह
पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के बहुत करीब हैं. हाल ही में अपने रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) के प्रोमो में मां के पैर दबाते हुए पवन सिंह इमोशनल हो गए थे. उन्होंने रोते हुए कहा था कि "माई खत्म तो पवन खत्म" और अगर उनकी मां को कुछ हुआ तो वे भी नहीं जी पाएंगे.
छठ पूजा से हर इवेंट तक साथ
पवन सिंह हमेशा सार्वजनिक मंचों पर कहते आए हैं कि उनकी जिंदगी में उनकी मां ही सब कुछ हैं. चाहे छठ पूजा का पावन पर्व हो या कोई भी पारिवारिक समारोह, पावर स्टार हमेशा अपनी मां के आंचल की छांव में ही नजर आते हैं. इस मुश्किल वक्त में पूरा भोजपुरी वुड उनके साथ खड़ा है.