Amrapali Dubey on Manoj Tiwari and Ravi Kishan Rivalry: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस समय आए दिन कंटेस्टेंट्स की लड़ाई और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में रहता है. इन दिनों शो में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का जलवा छाया हुआ है. घर के सदस्यों के साथ उनकी लड़ाई और वन-लाइनर्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे हैं. नए एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच चिकन बनाने को लेकर जबरदस्त लड़ाई हुई. इन सबके बीच आम्रपाली दुबे ने मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच अनबन को लेकर एक भोजपुरी फिल्म का किस्सा सुनाया, जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है. चलिए जानते हैं कि आम्रपाली ने क्या कुछ कहा है.

आम्रपाली ने माही को मारा ताना

लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे और माही विज ने लड़ाई के दौरान एक-दूसरे के काम को लेकर नेगेटिव कमेंट किए. जहां माही झगड़े के दौरान आम्रपाली को 'चुगलखोर आंटी' कहती हैं और बोलती हैं कि 'आप मेरे लिए एग्जिस्ट नहीं करती हैं.' जब आम्रपाली ये सुनती हैं तो कहती हैं, 'मैं 15 साल से घर पर नहीं बैठी हूं.' इस पर माही कहती हैं, 'पता नहीं, किस इंडस्ट्री… भोजपुरी…' माही के इतना बोलते ही सभी घरवाले उन्हें ऐसा कुछ कहने से मना कर देते हैं. इसके बाद माही और आम्रपाली दोनों ही रोने लगती हैं.

भोजपुरी के लोग देश की सरकार बना…

माही की बात सुनने के बाद आम्रपाली इमोशनल हो जाती हैं और रोते हुए कहती हैं, 'जब आप खुद एक आर्टिस्ट हो और ऐसे में जब आपको किसी दूसरे आर्टिस्ट के सामने अपने टैलेंट का सबूत देना पड़ता है ना, तो बुरा लगता है. ये ऐसे कैसे कह सकती हैं… इन्हें पता नहीं है कि भोजपुरी के लोग देश की सरकार बना देते हैं. ये लोग मुझसे स्टारडम की बात करेंगे.'

मनोज तिवारी और रवि किशन का किस्सा

इस लड़ाई के बाद अगली सुबह आम्रपाली दुबे बाकी घरवालों को रवि किशन और मनोज तिवारी की राइवलरी का एक किस्सा सुनाती हैं. आम्रपाली कहती हैं, 'मैं आपको एक किस्सा बताती हूं. एक भोजपुरी फिल्म का किस्सा है. इस फिल्म में रवि भइया (रवि किशन) और मनोज भइया (मनोज तिवारी) थे. उस समय न इन दोनों के बीच बहुत तगड़ी राइवलरी थी, इन दोनों की आपस में बनती नहीं थी. एक दिन ऐसा हुआ कि एक सीन की वजह से फिल्म की शूटिंग 6 घंटे तक रुकी रही. बात ये फंस रही थी कि पहला पंच कौन मारेगा और दोनों ही कह रहे थे कि पहला पंच हम मारेंगे. 6 घंटे इंतजार करने के बाद दिनेश जी (दिनेश यादव उर्फ निरहुआ) आए और तब जाकर ये पूरा मामला सुलझा.'