Dhurandhar 2 Song Bhojpuri Version: सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने के बाद अब 'धुरंधर 2' का जादू भोजपुरी गलियारों में भी गूंज रहा है. नुसरत फतेह अली खान और शाश्वत सचदेव के आइकॉनिक संगीत को जब भोजपुरी तड़के के साथ परोसा गया तो यह कॉम्बिनेशन इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आया. भोजपुरी सिंगर ने इस फिल्म के इमोशनल और हाई-एनर्जी गानों को अपनी क्षेत्रीय भाषा में इतनी खूबसूरती से ढाला है कि सुनने वाले दंग रह गए हैं. रणवीर सिंह पर फिल्माए गए 'जान से गुजरते हैं' गाने का भोजपुरी डब वर्जन सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस इसे असली गाने से भी ज्यादा 'रिलेटेबल' और मधुर बता रहे हैं.

मृत्युंजय की आवाज का जादू

भोजपुरी सिंगर मृत्युंजय ने 'धुरंधर 2' के सबसे पॉपुलर गाने को अपने खास अंदाज में गाया है. उनकी आवाज की गहराई और शब्दों के चुनाव ने इस गाने को एक नई रूह दे दी है. फैंस उनकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भोजपुरी जगत का उभरता हुआ 'धुरंधर' बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

असली लिरिक्स बनाम भोजपुरी बोल

नुसरत फतेह अली खान साब के ओरिजिनल गाने के बोल हैं—"दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं, जुर्म सिर्फ इतना है, तुमको प्यार करते हैं." भोजपुरी सिंगर मृत्युंजय ने जब इसे भोजपुरी में बदला, तो फैंस कहने लगे कि अब उन्हें असली लाइनें याद ही नहीं आ रहीं. लोगों का कहना है कि यह वर्जन सीधे दिल में उतर जाता है.

'गहरा हुआ' का भी चला जादू

सिर्फ 'धुरंधर 2' ही नहीं, मृत्युंजय ने इससे पहले पहली फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'गहरा हुआ' का भी भोजपुरी वर्जन पेश किया था. उस गाने को भी इंटरनेट पर ऑडियंस ने खूब सराहा था. उनकी इस कोशिश को भोजपुरी भाषा को एक नई ऊंचाई और सम्मान देने की पहल माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

मृत्युंजय के वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "फाइनली हमें एक बेहतरीन डब करने वाला मिल गया," तो दूसरे ने कहा, "भोजपुरी जगत को ऐसे ही साफ-सुथरे और टैलेंटेड सिंगर्स की जरूरत है." लोग उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर 44 दिनों की पारी

एक तरफ जहां गानों के डब वर्जन वायरल हो रहे हैं, वहीं थिएटर्स में फिल्म अब भी मजबूती से टिकी हुई है. 44 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' का सिनेमाघरों में मौजूद होना इसकी जबरदस्त कहानी और आदित्य धर के बेहतरीन निर्देशन का प्रमाण है. फिल्म का म्यूजिक अब भी चार्टबस्टर्स में टॉप पर बना हुआ है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---