Mitali Sharma: फिल्मी दुनिया दूर से जितनी अच्छी लगती है, वास्तव में वैसी होती नहीं है. फिल्मी सितारों को यहां तरह-तरह के संघर्षों से गुजरना पड़ता है. यहां कई ऐसे स्टार्स रहे, जिनका करियर पलभर में खत्म हो गया. ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा हैं. दरशल भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिताली शर्मा को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस समय एक्ट्रेस अपने जीवन के सबसे बुरे दौर का सामना कर रही हैं.

फिल्मी दुनिया में मिताली शर्मा ने खूब नाम कमाया. लेकिन अब उनकी हालत ऐसी हो गई है कि फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं. एक्ट्रेस को ऐसे भी दिन देखने पड़े जब वो सड़क पर भीख मांगने के लिए मजबूर हो गईं. मिताली का मानसिक स्वास्थ ठीक नहीं हैं और उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा है.

---विज्ञापन---

भोजपुरी इंडस्ट्री में किया काम

भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकीं मिताली शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. दिल्ली की रहने वाली मिताली शर्मा बाद में मुंबई शिफ्ट हो गई थीं. यहां पर शुरुआत में उन्हें कुछ प्रोजेक्ट मिले और उन्होंने ठीक पहचान बना ली थी. हालांकि मिताली शर्मा का सफर बहुत आगे तक नहीं जा पाया और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया.

नहीं मिला फैमिली का सपोर्ट

काम न मिलने की वजह से एक्ट्रेस को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा. इसके बाद मिताली शर्मा की जिंदगी एकदम बदल गई. आर्थिक स्थिति के साथ ही एक्ट्रेस की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई. रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली से मुंबई पहुचीं मिताली शर्मा को फैमिली का सपोर्ट नहीं मिला और जब उनकी आर्थिक स्थिति खराब हुई तो वो मानसिक तौर से भी टूट गई.

---विज्ञापन---

मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती

मिताली शर्मा हाल ही में अचानक चर्चा में आ गईं, जब उन्हें मुबई की सड़कों पर भीख मांगते देखा गया. एक्ट्रेस का ये हाल देखकर लोग दंग रह गए. इसके बाद पुलिस ने मिताली शर्मा को हिरासत में लिया. उनपर ये आरोप लगा कि उन्हें सड़क पर हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया था. जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें हथकड़ी पहनाने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर हमला किया और भागने की कोशिश की. एक्ट्रेस की मानसिक और शारीरिक हालत को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया.

---विज्ञापन---