Ritesh Pandey Welcome Second Baby: भोजपुरी सिनेमा के स्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. रितेश एक बार फिर प्यारे से बच्चे के पिता बने हैं. जिसकी तस्वीर शेयरकर खुद रितेश ने जानकारी दी है, जिसके बाद से इंडस्ट्री के लोगों से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, और नन्हें महमान पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

रितेश ने शेयर की खुशखबरी

रितेश पांडे ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशी शेयर की. उनकी पत्नी वैशाली पांडे ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल है.उन्होंने अस्पताल से अपने नवजात बेटे को गोद में लिए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

तस्वीर ने चुराया फैंस का दिल

फोटो में रितेश के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है. वह अपने बेटे को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए. इस खास तस्वीर के साथ रितेश ने लिखा कि मां जगदंबा के आशीर्वाद से उनके घर एक और पुत्र रत्न का आगमन हुआ है. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और भोजपुरी जगत के कलाकारों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया. सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है.

परिवार में नए सदस्य की हुई एंट्री

रितेश पांडे पहले से ही एक बेटे के पिता हैं. उनके बड़े बेटे का नाम तेजवीर है. अब परिवार में नए सदस्य के आने से तेजवीर को भी एक छोटा भाई मिल गया है. परिवार के सभी सदस्य इस नए मेहमान के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित हैं. घर में खुशी का माहौल है और हर कोई इस पल को खास तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है.

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों ने भी रितेश पांडे को दूसरी बार पिता बनने पर शुभकामनाएं दी हैं. फैंस बच्चे की अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. फिलहाल, रितेश पांडे के परिवार में खुशियों का माहौल है और सोशल मीडिया पर पिता और बेटे की यह प्यारी तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है. भोजपुरी स्टार के घर आए इस नन्हे मेहमान ने पूरे परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया है.