Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा शो 'भोजपुरी बवाल' (Bhojpuri Bawaal) इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे रोज नए खुलासे करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को चौंका दिया. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पावरस्टार पवन सिंह को बातचीत के दौरान शादी का एक अनोखा ऑफर दे डाला. आइए जानते हैं दोनों के बीच की ये खास बातचीत…

'भोजपुरी बवाल' में मची धूम

जियो हॉटस्टार पर आ रहे इस शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और तेजप्रताप यादव जैसी हस्तियां शामिल हैं. शो के हर एपिसोड में ये सितारे एक-दूसरे की टांग खींचते और मजेदार बातें शेयर करते हुए दिखाई देते हैं.

आम्रपाली ने दिया शादी का ऑफर

शो के दौरान बातचीत करते हुए आम्रपाली दुबे ने हंसते हुए पवन सिंह से कहा कि अकेले बच्चे को संभालना काफी मुश्किल काम होगा. इसलिए क्यों न वे दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की परवरिश करें. इस बात को सुनकर पहले वहां सन्नाटा छा गया और फिर दोनों जोर-जोर से हंस पड़े.

करियर और काम पर बातचीत

आम्रपाली के इस मजाक पर पवन सिंह ने कहा कि शादी और बच्चे के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, फिर क्या वे पहले की तरह काम कर पाएंगी. इस पर3 आम्रपाली ने कहा कि वे फिर चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही करेंगी, जिस पर पवन ने उन्हें इंडस्ट्री की सुपरस्टार बताते हुए तारीफ की.

पवन सिंह ने साझा किया दर्द

बातचीत आगे बढ़ी तो आम्रपाली ने पवन सिंह से पूछा कि वे इतने प्यारे और मददगार इंसान हैं, तो क्या उन्हें कभी अपनी जिंदगी में अकेलेपन का अहसास नहीं होता. इस सवाल का जवाब देते हुए पवन सिंह थोड़े भावुक नजर आए.

मां को बताया सबसे बड़ी ताकत

पवन सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें जीवन में खालीपन जरूर महसूस होता है. उन्होंने कहा कि उनकी मां भी चाहती हैं कि उनका घर फिर से बस जाए ताकि यह अकेलापन दूर हो सके. पवन सिंह ने कहा कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और आगे जो भी होगा वह सब महादेव की इच्छा पर निर्भर करता है.