Best Bhojpuri Shivratri Bhajan: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. इसी के साथ देश के हर घर में भगवान शिव की भक्ति और साधना शुरू हो गई है. अब सावन के पूरे महीने लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन रहने लगे हैं. लोगों के घर में सुबह और शाम के भगवान शिव के भजन सुनने को मिल रहे हैं. आज हम आपको 5 ऐसे भोजपुरी सॉन्ग बताने वाले हैं, घर में बजाने के बाद आप पूरी तरह से शिव भक्ति के रंग में रंग जाएगें. चलिए एक नजर हमारे गानों की इस लिस्ट पर डालिए.
कुवारे में शिवरात्रि कईले बानी
ये भोजपुरी शिव भजन शिवरात्रि के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक गानों में से एक है. इस भजन में कुंवारी कन्याएं भगवान शिव का व्रत करते हुए उनसे अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी की मांग करती हैं. फेमस सिंगर खुशबू उत्तम और प्रवीण उत्तम ने मिलकर इसे अपनी मधुर आवाज में गाया है. भगवान शिव का ये भजन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है.
कथा बैजनाथ की
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह भी भगवान शिव बहुत बड़े भक्त हैं. पवन सिंह ने ये गाना स्पेशली भगवान शिव के भक्तों के लिए गाया है. पवन सिंह की आवाज में गाया हुआ ये शिव भजन आज भी उनके भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है. यूट्यूब पर पवन सिंह के शिव भजन को 69 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.
चेला पिये तs गंजेरी
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो भगवान शिव के भक्त हैं. सावन की बोल बम यात्रा हो या सावन का सोमवार व्रत खेसारी लाल यादव के शिव भजन गीत 'चेला पिये तs गंजेरी' के बिना अधूरा माना जाता है. इस भजन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि इस अब तक यूट्यूब पर 33 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.
ना हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा
दिग्गज सिंगर कल्पना पटोवारी की आवाज में गाया हुआ ये गाना एक एवरग्रीन भोजपुरी शिव भजन है. जिसे हर साल सावन के महीने में और शिवरात्रि के मौके पर खूब सुना जाता है. कल्पाना के इस शिव भजन को महिलाएं अपने सामुहिक किर्तन और शिव चर्चा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी गाती हैं.
गौरा हो हंसी दा ना
शिव-पार्वती के विवाह और उनके प्यार भरे अटूट रिश्ते को दर्शाने वाला ये शिव भजन भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में गाया गया ये शिव भजन यूट्यूब पर भी काफी समय तक ट्रेंडिंग में था. यूट्यूब पर पवन सिंह के गाने को 60 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.