---विज्ञापन---
‘भाभी हॉस्पिटल में…’ यूट्यूबर पति Anurag Dobhal के लिए बेचैन हुईं पत्नी, जानें क्या बोला मैनेजर

YouTuber Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Visit Hospital: बिग बॉस 17 के फेम कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने शानिवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की, जिसकी उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की. अनुराग डोभाल ने 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसे डिवाइडर से टकरा दिया.

इसके हादसे के बाद अनुराग डोभाल को आईसीयू में भर्ती कराया गया. जिसकी जानकारी उनके मैनेजर रोहित पांडे ने रविवार को दी थी. यूट्यूबर के मैनेजर ने बताया कि अब उनकी हालत कैसी है?

मैनेजर रोहित पांडे ने अनुराग की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि यूट्यूबर की पत्नी और उनका परिवार अस्पताल में आए हैं. इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वो अनुराग के हेल्थ को लेकर गलत जानकारी न फैलाएं.

रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'अपडेट: उनके करीबी दोस्त, भाभी (अनुराग की पत्नी रितिका चौहान) और उनका परिवार फिलहाल अस्पताल में उनके साथ हैं. वो अभी भी निगरानी में हैं. प्लीज अफवाहें या गलत जानकारी न फैलाएं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'इस समय किसी को भी निशाना न बनाएं और न ही किसी के लिए नफरत फैलाएं. हम हालात पर नजर रख रहे हैं. आइए हम सब उनके लिए प्रार्थना करें और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करें.'

इससे पहले, रोहित ने बताया था कि एक्सिडेंट के बाद यूट्यूबर को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वो आईसीयू में हैं, और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. वो लोग डॉक्टरों के कॉन्टेक्ट में हैं.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने आखिरी लाइव वीडियो में कहा कि वह पूरी तरह से अकेला महसूस कर रहा है और उसके पास फोन करने के लिए कोई नहीं बचा है. उन्होंने कहा, 'चलो आखिरी बार घूमने चलते हैं.'