Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 में यामी गौतम के कैमियो से ‘उरी’ और ‘हक’ का क्या है कनेक्शन?

Yami Gautam in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar The Revenge’ में यामी गौतम ने कैमियो किया है. बड़े पर्दे पर उनके इस छोटे से किरदार ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. फिल्म में निभाया ये किरदार और इसका नाम यामी की पिछली फिल्म 'हक' और 'उरी' से जुड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में दर्शकों को ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का किरदार काफी दिलचस्प लग रहा है.

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं. दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर एक छोटी और बड़ी बात जाने के लिए उत्सुक हैं. फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है जिसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया.

धुरंधर 2 में यामी गौतम का कुछ ही मिनट का कैमियो है, जहां वो एक नर्स के किरदार में नजर आती हैं. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में दिखाया ये किरदार यामी की पिछली फिल्मों उरी (URI) और हक (Haq) से जुड़ा हुआ है.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी एक नर्स के तौर पर कुछ देर के लिए नजर आती हैं, जो एक भारतीय अंडरकवर एजेंट हैं और पाकिस्तान में अपने मिशन को पूरा कर रही हैं. अब, उनके इस किरदार का उनके पिछले किरदारों 'हक' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से खास कनेक्शन नजर आ रहा है.

पहले बात करें उनकी फिल्म हक की तो इस फिल्म में यामी ने 'शाजिया बानो' नाम का किरदार निभाया है. धुरंधर द रिवेंज में भी यामी गौतम के कैमियो का नाम 'शाजिया बानो' दिया गया है. दोनों फिल्मों में ठीक वही नाम, दर्शकों के बीच एक अलग तरह का क्रेज पैदा कर रहा है.

अब बात करें विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी' की तो इस फिल्म में यामी ने पल्लवी शर्मा नाम की R&AW ऑफिसर का किरदार निभाया था. उनके किरदार को सबसे पहले जैस्मिन नाम की एक नर्स के तौर पर दिखाया गया था, जो विक्की की बीमार मां की देखभाल करने के लिए उनके घर आती है. 'धुरंधर' में भी यामी एक नर्स के किरदार में नजर आ रही हैं.

First published on: Mar 25, 2026 07:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.