---विज्ञापन---

‘हिन्दुस्तान का नाम बदनाम…’ Reel बना रही इन्फ्लुएंसर की ‘आंटी जी’ ने लगाई क्लास, बोलीं- ‘कपड़े बदल कर…’

Woman Scolds Influencer Girl: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की इंडस्ट्री अब काफी बड़ी हो गई है. इस समय सोशल मीडिया पर एक यंग इन्फ्लुएंसर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रील बना रही इन्फ्लुएंसर को एक महिला डांटते और फटकार लगाते दिख रही हैं. इसके साथ ही ये महिला इन्फ्लुएंसर के पहनावे पर सवाल उठा रही हैं.

वहीं, वायरल वीडियो में यंग इन्फ्लुएंसर पब्लिक प्लेस में वीडियो शूट करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन तभी अचानक से वीडियो में एक अनचाहा मोड़ आ जाता है जब एक महिला इन्फ्लुएंसर उसे बीच में ही रोक देती है.

इन्फ्लुएंसर अंजली झा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कैमरे में कैद हुई ये बातचीत इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

वीडियो में इन्फ्लुएंसर अंजली झा खुशी के साथ वीडियो रिकॉर्ड करती है, लेकिन वो आगे कुछ बोल पाती इससे पहले ही एक महिला उनके पास आती है और उन्हें रोककर उनके पहने हुए कपड़ों पर सवाल उठाती है.

इसके बाद महिला ने इन्फ्लुएंसर को उनके कपड़ों के लिए डांट लगाते हुए कहा, 'ये कोई अमेरिका या लंदन थोड़ी ही ना है. वहां के लोगों को कोई कुछ नहीं कहता पर हिंदुस्तान के लेडीज की मर्यादा ये ही है. हिंदुस्तान का नाम बदनाम मत करों.'

महिला ने आगे कहा कि आसपास का माहौल हमेशा सुरक्षित नहीं होता है और लोग महिलाओं को गलत तरीके से देखते हैं. महिला ने कहा, 'कोई नजर उठाकर के देखेगा, कितना गुस्सा आता है, बेटा. मामला अच्छा नहीं है, गंदा है.'

महिला ने आगे इन्फ्लुएंसर को ऐसे कपड़े न पहनने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने आगेकहा, 'वरना बनाओ, आराम से वीडियो बनाओ. तुम मेरी बेटी जैसी हो. जा, कपड़े बदल के आओ.'

First published on: Mar 09, 2026 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.