---विज्ञापन---
आखिर क्यों मीना कुमारी को मौत पर मिली थी बधाई, जानें ट्रेजडी क्वीन के निधन के पीछे की दर्दनाक सच्चाई

मीना कुमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. उन्हें ट्रेजडी क्वीन के नाम से जाना जाता था. उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई थी. अपने करियर में मीना ने तमाम हिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि मीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल थीं वह पर्सनल लाइफ में उतना ही दुखी थी. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के मौत के दौरान उन्हें बधाई मिली थी. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ था.

दरअसल, मीना कुमारी का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया था. उन्होंने अपने छोटे से करियर में 92 फिल्में की थीं. वह बैजू बावरा, दिल एक मंदिर, दुश्मन, मेरे अपने, पाकीजा, गजल, जिंदगी और ख्वाब, भीगी रीत, फूल और पत्थर जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. हालांकि एक्ट्रेस ने स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही से शादी की थी और कहा जाता है कि उन्होंने शादी के बाद मीना को खूब टॉर्चर किया था. इतना ही नहीं बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने उनका दिल तोड़ दिया था. मीना कुमारी पर्सनल लाइफ से जरा भी खुश नहीं थी.

वहीं, जब मीना कुमारी का 38 साल की उम्र में 31 मार्च 1972 में निधन हुआ तो उनकी सबसे करीबी दोस्त नरगिस ने उनकी मौत पर बधाई दी थी. दरअसल, जब मीना कुमारी का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो नरगिस ने उनके काम में धीरे से कहा था, " मौत मुबारक हो". नरगिस ने अपने कॉलम में भी इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, " तुम्हारी मौत पर बधाई, मैंने पहले कभी ऐसा नहीं कहा. मीना आज तुम्हारी बाजी(बड़ी बहन) तुम्हें तुम्हारी मौत पर बधाई देती है और कहती है कि तुम फिर कभी इस दुनिया में कदम मत रखना. यह जगह तुम्हारे जैसे लोगों के लिए नहीं है.

नरगिस ने बताया था कि कैसे उनकी और मीना की दोस्ती हुई थी. नरगिस ने कहा था कि वह अपने पति सुनील दत्त के साथ उनकी शूटिंग के सेट पर बच्चों के साथ पहुंची थी और यहीं से उनकी मीना कुमारी के साथ दोस्ती की शुरुआत हुई. यहां तक कि मीना ने नरगिस के पीछे से संजय दत्त और नम्रता का भी ख्याल रखा.

इन सभी के अलावा नरगिस ने मीना कुमारी के साथ हुई हिंसा और टॉर्चर को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, " एक रात मैंने उन्हें बगीचे में हांफते हुए देखा. मैंने कहा, आप आराम क्यों नहीं करती, बहुत थकी हुई लग रही हो. उन्होंने कहा, " बाजी आराम करना मेरी किस्मत में नहीं हैं. मैं बस एक बार आराम कर लूंगी. " उस दिन उनके कमरे से लड़ाई की आवाज आ रही थी और अगले दिन देखा तो मीना की आंखें सूजी हुई थी. जिसके बाद नरगिस ने गुस्से में कमाल अमरोही के सेक्रेटरी से बात की और कहा, "तुम लोग मीना को क्यों मारना चाहते हो? उसने तुम्हारे लिए काम किया है और वो कब तक तुम्हें खिलाएगी? नरगिस की बातें सुनकर सेक्रेटरी ने जवाब दिया, " जब सही समय आएगा तो हम खुद उसे आराम देंगे."

हालांकि कमाल के साथ लगातार झगड़े के बाद मीना ने तलाक ले लिया था. लेकिन वह इस चीज से बहुत आहत थीं और उन पर बहुत गहरा असर पड़ा था. एक्ट्रेस इसके बाद शराब के नशे में डूब गई थीं और उन्हें फिर बाद में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था और डॉक्टर्स ने उन्हें शराब छोड़ने और अपना ख्याल रखने की सलाह दी. लेकिन उसके बाद भी मीना की तबीयत में सुधार नहीं आया. वहीं, मीना कुमार अपनी आखिरी फिल्म पाकीजा की रिलीज के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं. लेकिन इस बीच वह कोमा में चली गई थीं. हालांकि दो दिन लगातार कोमा में रहने के बाद उनका निधन हो गया था.