---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 में क्यों नहीं है ‘शरारत’ जैसा आइटम सॉन्ग? सामने आई ये बड़ी वजह

Dhurandhar 2 No Item Song Like 'Shararat': बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाते पहले ही हफ्ते भारत में 623.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म 'धुरंधर 2' हर मायने में 'धुरंधर' की बेस्ट सीक्वल है. फिल्म में इमोशनल कहानी से लेकर बदले की दास्तान तक सब कुछ टॉप-नॉच है. लेकिन इसके बाद ऑडियंस को फिल्म में एक कमी महसूस हुई, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

फिल्म 'धुरंधर 2' में ऑडियंस को जो कमी महसूस हो रही है, वह है फिल्म में 'शरारत' जैसा आइटम सॉन्ग का न होना. हाल ही में इसकी एक वजह भी सामने आई है. पहली फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

हाल ही में इस मामले पर सॉन्ग 'शरारत' के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मेकर्स ने ये फैसला पूरी तरह से सोच-समझ कर लिया है. चलिए जानते हैं कि गांगुली ने क्या कहा.

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में विजय गांगुली से जब पूछा गया कि 'धुरंधर: द रिवेंज' में 'शरारत' जैसा गाना क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा, 'शुरुआत में फिल्म को एक कहानी की तरह बनाया गया था. इसलिए सभी गाने पहले पार्ट में होने वाले थे, और दूसरा पार्ट सिर्फ बदले पर फोकस था.'

कोरियोग्राफर ने यह भी कहा कि 'धुरंधर 2' में किसी फक्शन और एंजॉयब्ल सॉन्ग के लिए कोई जगह नहीं है. पहले पार्ट में शादी के सीन की वजह से इस तरह तरह का गाना फिल्म में शामिल हो पाया था.

गांगुली ने कहा, 'अचानक कोई गाना जोड़ने से कहानी में परेशानी हो जाती, अगर कोई गाना स्क्रिप्ट का स्वाभाविक हिस्सा नहीं है और उसे सिर्फ प्रमोशन के लिए जोड़ा जाता है, तो वह शायद ही कभी अच्छा नहीं होता है.'

अपनी बात पूरी करते हुए विजय गांगुली ने कहा, 'यह इसलिए सफल रहा क्योंकि यह कहानी में रचा-बसा था. ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि कहानी गाने के लिए रुकी हो. गाने के दौरान बहुत कुछ हो रहा था. इसने कहानी को आगे बढ़ाया था.