---विज्ञापन---
‘लहंगा तुम्हारे लिए नहीं…’, यामी गौतम ने लहंगा छोड़ आखिर शादी में क्यों पहनी थी साड़ी? सालों बाद एक्ट्रेस ने उठाया सच से पर्दा

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की थी. एक्ट्रेस ने आदित्य से बेहद सादगी से शादी की थी और उनके इस बड़े दिन पर सिर्फ उनका परिवार मौजूद था. यामी ने अपने शादी वाले दिन लाल लहंगा नहीं बल्कि साड़ी कैरी की थी और इसके साथ उन्होंने पहाड़ी ज्वेलरी पहनी थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने शादी वाले दिन लहंगा छोड़कर साड़ी क्यों कैरी की थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, यामी गौतम ने हाल ही में आदित्य धर के साथ अपनी शादी में मां की साड़ी पहनने के बारे में खुलकर बात की है. यामी ने बताया कि उन्होंने कुछ बेहतरीन डिजाइनर्स से शादी के लहंगे को लेकर बात की थी. हालांकि कुछ बड़े डिजाइनर्स ने उन्हें लहंगा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस भेदभाव से वह काफी दुखी हुई थीं और उन्होंने तय कर लिया था कि वो अपनी शादी में किसी डिजाइनर का लहंगा नहीं पहेंगी, बल्कि वही करेंगी जो वो चाहती हैं.

इस बीच एक्ट्रेस ने एक घटना को याद किया और बताया कि किसी ने उनसे कहा था कि, " यह लहंगा आप पर जचता ही नहीं", क्योंकि उस शख्स के मुताबिक वह डिजाइनर के हिसाब से फिट नहीं बैठती थीं. यामी को इन बातों का खासा बुरा लगा था. लेकिन यामी ने ये भी साफ किया कि यह बात हर डिजाइनर पर लागू नहीं होती है, कुछ डिजाइनर्स काफी अच्छे हैं.

बता दें कि यामी गौतम ने अपनी शादी के दिन लाल रंग की साड़ी पहनी थी और यह साड़ी उनकी मां की थी. एक्ट्रेस ने शादी वाले दिन कुछ ज्वेलरी अपनी मां और दादी से कैरी की थी. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थी. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. एक्ट्रेस की शादी को 5 साल हो चुके हैं और आदित्य-यामी का अब एक बेटा भी है.

काम को लेकर बात करें तो वह यामी गौतम आखिरी बार फिल्म हक में नजर आईं थी. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया, लेकिन इस मूवी को ओटीटी पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था. फिल्म की आलिया भट्ट, करण जौहर और कई तमाम एक्टर्स ने तारीफ की थी. बता दें यह फिल्म असल घटना पर आधारित है.

दूसरी ओर यामी गौतम के पति और डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर बात करें तो वह इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दुनिया भर में महज 5 दिनों में 829 करोड़ की कमाई कर ली है.