---विज्ञापन---
कौन थीं हर्षिल कालिया? जिनकी सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, तस्वीरें देख कांप उठेगा दिल

Who Is harshil kalia: फिल्म और एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जयपुर की उभरती एक्ट्रेस, मॉडल और एंकर हर्षिल कालिया का 23 मार्च 2026 की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया. महज 30 साल की उम्र में उनका यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना फैंस और इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर हुआ. बताया जा रहा है, कि हर्षिल की कार अचानक अनियंत्रित हो गई, डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई. हादसा इतना भयानक था, कि मौके पर मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए.

इस दुर्घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह पलट जाती है. इस मंजर को देखकर किसी का भी दिल दहल जाए.

हादसे के तुरंत बाद हर्षिल को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है, कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत की बड़ी वजह बनीं.

अगर बात करें, उनके करियर की, तो हर्षिल कालिया जयपुर की रहने वाली थीं, और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से पूरी की थी. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

उन्हें असली पहचान ओटीटी वेब सीरीज Crime Next Door से मिली, जिसने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया. इसके अलावा, हर्षिल कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं.

बहुत कम लोग जानते हैं, कि उन्होंने कुछ समय तक एक रीजनल न्यूज चैनल में बतौर एंकर भी काम किया था. हर्षिल की खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेंस और मेहनत ने उन्हें कम समय में ही खास पहचान दिला दी थी.

बहरहाल, उनके अचानक निधन की खबर से फैंस गहरे सदमे में हैं, और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक उभरते सितारे का यूं बुझ जाना हर किसी को अंदर तक झकझोर गया है.