---विज्ञापन---
कौन है शिरानी बलोच? ‘धुरंधर 2’ में इस किरदार ने बढ़ाया रोमांच, असली कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप!

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर:द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा किरदार भी है, जिसने कम स्क्रीन टाइम में ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया, शिरानी अहमद बलोच.

इस किरदार को निभाया है, एक्टर-प्रोड्यूसर बिमल ओबेरॉय ने... भले ही उनका नाम मेनस्ट्रीम स्टार्स जितना बड़ा न हो, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म में अलग ही गहराई जोड़ दी है. बिमल इससे पहले कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं, और अपने दमदार सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म में शिरानी बलोच का किरदार पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा हुआ दिखाया गया है. उसे एक ऐसे प्रभावशाली और खतरनाक व्यक्ति के रूप में पेश किया गया है, जिसकी पकड़ स्थानीय संगठनों और नेटवर्क पर मजबूत होती है. कहानी में उसकी मौजूदगी सस्पेंस और तनाव को लगातार बनाए रखती है.

दिलचस्प बात ये है, कि शिरानी बलोच का किरदार पूरी तरह काल्पनिक नहीं माना जा रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये रोल काफी हद तक मौलाना मुहम्मद खान शिरानी से प्रेरित है, जो पाकिस्तान के एक इस्लामिक स्कॉलर और राजनीतिक नेता रहे हैं. उनका नाम अकसर कट्टरपंथी विचारधाराओं और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़ता रहा है.

इसके अलावा कुछ दावे ये भी बताते हैं, कि इस किरदार में अकबर बुग्ती की झलक भी देखने को मिलती है. बुग्ती बलूचिस्तान की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे, जिन्होंने संसाधनों और अधिकारों के लिए आवाज उठाई. उनकी कहानी संघर्ष, सत्ता और बगावत के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म में शिरानी बलोच भले ही लंबा रोल न हो, लेकिन उसका प्रभाव कहानी पर साफ नजर आता है. यही वजह है, कि दर्शक इस किरदार को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं. बहरहाल, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि मजबूत कहानी के साथ-साथ दमदार सपोर्टिंग किरदार भी फिल्म को यादगार बना सकते हैं.