---विज्ञापन---

कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल? इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

Who Is Prithvi Shaw’s Fiancee Aakriti Agarwal: हाल ही में इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई रचाई. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल कौन हैं, जो जल्द ही अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम के जाने माने बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सगाई रचा ली है. हाल ही में पृथ्वी ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इस समय खूब वायरल हो रही हैं. पृथ्वी ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

अपनी सगाई की फोटोज शेयर करते हुए शॉ ने कैप्शन में लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगीभर के लिए शानदार पारी तक. वो मेरी परफेक्ट पारी हैं." दोनों की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. साथ में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. आकृति जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली हैं. वो जल्द ही तेलुगू फिल्म 'त्रिमुखा' के जरिए पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकृति अक्सर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स शेयर करती रहती हैं. पृथ्वी शॉ और उनके प्यार के चर्चे काफी दिनों से हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

दोनों की सगाई की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक-दूसरे संग पोज करता ये कपल काफी खूबसूरत लग रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस दोनों बधाइयां देते नजर आ रहे हैं.

First published on: Mar 09, 2026 05:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.