---विज्ञापन---
कौन है Isha Rikhi? जो बनी बादशाह की दुल्हनियां, एक क्लिक में जानिए हर छोटी-बड़ी बात

सिंगर और रैपर बादशाह जिनकी असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी की खबरों से तहलका मचा दिया है. शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सिंगर की ईशा संग शादी की पोल किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी सास ने खोली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तमाम तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा कौन हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ईशा और बादशाह दुल्हा दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं. ईशा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है और हाथों में कलीरे हैं. गले में ईशा ने गोल्ड का नेकलेस पहना है और माथे पर मांग चिका लगाया हुआ है. वह इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, बादशाह को लेकर बात करे तो वह ग्रीन कलर के कुर्ता में नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह काफी खुश दिख रहे हैं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल तौर पर इसे अनाउंस नहीं किया है और न ही अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की हैं.

ईशा को लेकर बात करें तो वह एक मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के बाद फिल्मों में हाथ आजमाया और उसमें उन्हें कामयाबी भी मिली. एक्ट्रेस ने 2013 में एक्टिंग डेब्यू किया. वह पहली बार फिल्म जट बॉयज पुत्त जट्टन दे में नजर आईं. इसके अलावा वह हैप्पी गो लकी, मेरे यार कमीने, व्हाइट द जट्ट और अरदास जैसी तमाम पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह एक बॉलीवुड फिल्म नवाबजादे में भी नजर आ चुकी हैं.

इन सभी के अलावा ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. जहां वह अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को भी दीवाना बना देती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

बता दें कि ईशा रिखी और बादशाह एक दूसरे को बीचे चार साल से डेट कर रहे हैं. कहा जाता है कि कपल की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. कहा जाता है कि दोनों के म्यूजिक को लेकर दीवानगी ही उनकी लव स्टोरी का कारण बनीं. बता दें कि बादशाह और ईशा की उम्र में 8 साल का अंतर है. जहां बादशाह 40 के हैं और एक्ट्रेस 32 साल की हैं.

बता दें कि ईशा के साथ बादशाह की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी जस्मीन मसीह से हुई थी. दोनों ने 2012 में शादी की थी और 2017 में कपल ने बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का स्वागत किया था. हालांकि साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था और सिंगर की एक्स वाइफ बेटी को लेकर लंदन चली गईं. हालांकि रैपर अक्सर अपनी बेटी से मिलते रहते हैं.