---विज्ञापन---
कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया. बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम हर खिलाड़ी सुर्खियों में रहा. वहीं हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद अपनी स्पीच में माहिका का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से उनकी जिंदगी में जीत ज्यादा आने लगी है. माहिका भी हार्दिक के साथ नजर आईं. फाइनल मैच से दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि महिका शर्मा हैं कौन?

माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. माहिका ने कई म्यूजिक वीडियो और ऐड फिल्में की हैं. उन्होंने Tanishq, Vivo और Uniqlo जैसे ब्रांड्स के लिए प्रमोशनल शूट किए हैं. माहिका फैशन शो में बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं.

हार्दिक इन दिनों अक्सर माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. अक्टूबर 2025 में दोनों को पहली बार एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था. इसके बाद दोनों ने साथ में कई फोटोज शेयर की थीं.

बात दें कुछ समय पहले हार्दिक और माहिका ने अपने घर पर हनुमान हवन कराया था, जिसके बाद उनकी सगाई की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि इसके बाद महिका ने खुद इसपर सफाई दी थी. उन्होंने लिखा था, "मैं इंटरनेट को यह तय करते हुए देख रही हूं कि मेरी सगाई हो गई है, जबकि मैं तो बस हर दिन अच्छे गहने पहनती हूं."

माहिका शर्मा और हार्दिक पंड्या की उम्र में करीब 8 साल का अंतर है. माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है और मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बना रही हैं.

बता दें कि हार्दिक ने पहले मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिन न चला सका और जुलाई 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया. कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य है. बेटा नताशा के साथ ही रहता है.