---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 में बनी रणवीर सिंह की मां कौन? एक्ट्रेस का इमोशनल सीन देख सबकी आंखें हो गईं नम

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म के हर एक किरदार ने बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया है. छोटा हो या बड़ा, इस फिल्म का हर एक किरदार लाजवाब है. आज हम आपको फिल्म में रणवीर सिंह की मां यानी जसकीरत सिंह रंगी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म में जसकीरत की मां का किरदार किसने निभाया है.

फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह के किरदार की मां का रोल मधुरजीत सरघी ने निभाया है, जिनका इमोशनल सीन हर किसी की आंखों को नम कर डालता है.

एक्ट्रेस मधुरजीत सरघी का फिल्मी दुनिया से पुराना नाता रहा है. वो उनके पिता हरजीत एक PhD स्कॉलर, दूरदर्शन के पूर्व कर्मचारी और पंजाबी फिल्ममेकर हैं, वहीं उनकी मां तेजिंदर कौर एक रिटायर्ड प्रोफेसर, गीतकार और स्क्रीनराइटर हैं.

ऐसे में मधुरजीत भी एक्टिंग लाइन में आ गईं. कॉलेज के दिनों में उन्होंने थिएटर को और ज्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था. दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' में उन्होंने वकील का लाजवाब किरदार निभाया था.

मधुरजीत सरघी ने अपने बचपन के दोस्त अनुराग सिंह से शादी की है. अनुराग सिंह फिल्म 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर हैं. अनुराग अबतक 'केसरी', 'जट्ट एंड जूलियट', 'जट्ट एंड जूलियट 2', 'डिस्को सिंह', 'पंजाब 1984' और 'जुगजुग जीयो' जैसी कई शानदार फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं.

फिल्म में मधुरजीत और रणवीर सिंह का रोल काफी इमोशनल तरीके से दिखाया गया. शुरुआत में जसकीरत अपनी मां को गले लगाकर रोटा है. वहीं पाकिस्तान में अपना मिशन पूरा करने के बाद हमजा वापस अपने परिवार पठानकोट वापस चला जाता है. जसकीरत अपनी मां और बहन को दूर से देखता है. आगे बढ़ता है, लेकिन उसकी आंखें नम हो जाती हैं और वो खुद को पीछे खींच लेता है.