---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ से पहले OTT पर देख डालें ये 5 नई फिल्में, एक भी रुपया नहीं होगा खर्च

रणवीर सिंह स्टार फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. इनमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए लगातार दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं अगर आप किन्हीं कारणों से ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं पा रहे हैं, तो आप घर बैठे ओटीटी पर मौजूद ये 5 नई नई फिल्में और सीरीज एन्जॉय कर सकते हैं.

मर्दानी 3 (Mardaani 3)- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर रानी मुखर्जी की फिल्म एक्शन-सस्पेंस फिल्म मर्दानी 3 है, जो इसी 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी दिल्ली शहर में अचानक गायब हो रही बच्चियों पर आधारित है, जिसकी जांच शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) करती हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

ओ रोमियो (O Romeo)- रोमांस और एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ओ रोमियो भी इसी 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी. शुरुआत में इसे रेंट पर देखा जा सकेगा और बाद में ये फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ये फिल्म Amazon Prime Video पर आ रही हैं.

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 (Daredevil: Born Again Season 2)- 24 मार्च 2026 से डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का दूसरा सीजन आ चुका है. इस बार इसकी कहानी और ज्यादा डार्क और इंटेंस दिखाई गई है. इसे आप हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं. ये सीरीज आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

काट्टान (Kaattaan)- विजय सेतुपति स्टारर इस तमिल सीरीज की कहानी देखकर आपका मन खुश हो जाएगा. सीरीज 27 मार्च से स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का तेलुगु वर्जन भी आएगा. इसे आप ये JioHotstar पर देख सकेंगे.

सम्प्रदायिनी सुप्पिनी सुद्धापूसानी (Sampradayini Suppini Suddapoosani)- भले ही ये फिल्म सिनेमाघरों में कम चली, लेकिन ओटीटी पर दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 26 मार्च से इसे आप ओटीटी पर देख सकेंग. क्राइम कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को आप ईटीवी विन पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 25, 2026 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.