---विज्ञापन---

SonyLiv पर देखें ये बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्में, हर एक कहानी में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. अक्सर ही व्यूवर्स तरह-तरह की क्राइम थ्रिलर फिल्में ढूंढकर देखते हैं. वहीं, आज हम सोनी लिव पर मौजूद कुछ ऐसी ही बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें भर-भर कर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं.

थलावन: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म थलावन एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है. जीस जॉय के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो कि मिलकर एक मर्डर केस को सुलझाते हैं. इस फिल्म के आखिर में बेहतरीन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा.

रेखाचित्रम: फिल्म रेखाचित्रम साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह मूवी एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो कि वापस से ज्वाइन करके 40 साल पुराने मर्डर केस को सुलझाता है.

पोर थोजिल: 2023 की फिल्म पोर थोजिल एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो एक टीम के साथ मिलकर लगातार हो रही हत्याओं की जांच करता है. फिल्म का डायरेक्शन विग्नेश राजा ने किया है.

चावेर: चावेर फिल्म भी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर है. फिल्म चार राजनीतिक गुडों के बारे में है, जो कि एक हत्या को अंजाम देते हैं और इसके बाद एक निर्दोष डॉक्टर मुसीबत में फंस जाता है.

इन्नले वरे: इन्नले वरे साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन जिस जॉय ने किया है. फिल्म एक कर्ज में डूबे एक्टर के बारे में है, जिसका दो लोग अपहरण कर लेते हैं.

First published on: Mar 09, 2026 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.