Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

भूल जाएंगे हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में, जो एक बार देख ली ये 5 ईरान फिल्में; दो का ऑस्कर में रहा बोलबाला

Best 5 Iranian Movies: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर आज दुनिया पर देखने को मिल रहा है, लेकिन बहुत ही लोग जानते हैं, ईरान लड़ाइयों से ज्यादा अपनी शानदार फिल्मों के लिए दुनियाभर में फेमस है. ईरानी फिल्मों का बोलबाला ऑस्कर तक में देखने को मिला है.

इस समय हम सारी अच्छी ईरानी फिल्मों के बारे में तो नहीं बता सकते, लेकिन आज हम आपको 5 बेहतरीन ईरानी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं. इन में से दो मूवीज को तो ऑस्कर तक मिल चुका है. इन फिल्मों को सच्ची कहानियों और गहरी भावनाओं ने खास बनाया है.

Taste of Cherry: ये ईरानी फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसमें अब्बास किरोस्तामी नाम के एक आदमी की कहानी दिखाई गई हैं. ये व्यक्ति खुद की मौत की तलाश करता है. इसके लिए ये व्यक्ति एक ऐसे साथी को ढूंढता है, जो मरने के बाद उसकी लाश को दफनाने में मदद करें. ये भी आपको देखते हुए थोड़ी स्लो लगेगी लेकिन इसकी कहानी और मैसेज बहुत ही स्ट्रॉन्ग है.

Children of Heaven: साल 1997 में रिलीज हुई ये फिल्म एक भाई-बहन की कहानी दिखाती है. फिल्म में बहन के जूते खो जाते हैं, जिसके बाद दोनों भाई-बहन एक ही जूते को शेयर करते हुए स्कूल पढ़ते हैं. इस इमोशनल और दिल छू लेने वाली फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था. फिल्म की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया था.

Baran: साल 2001 में आई इस फिल्म में माजिद मजीदी के कंस्ट्रक्शन प्लेस पर काम करने वाले एक लड़के और एक अफगानिस्ताक की लड़की की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में अफगान लड़की अपना भेष बदालकर लड़का बनती हैं और काम करके पैसे कमाती हैं. इस फिल्मों भी दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था.

A Separation: ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी. असगर फरहादी डायरेक्शन में बनी ये फिल्म क पति-पत्नी के अलग होने कहानी की है. फिल्म की कहानी ऐसी है कि इसका हर एक किरदार परिवार, कानून, सही और गलत के बीच फंसा हुई है. ये पहली ईरानी फिल्म थी, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था.

The Salesman: असगर फरहादी डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म में एक थिएटर एक्टर की कहानी दिखाई गई है. असगर फरहादी की इस फिल्म ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीता था.

First published on: Mar 26, 2026 10:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.