---विज्ञापन---

Vijay-Rashmika की शादी ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, इस कैंपेन वीडियो को 72 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. कपल ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में तेलुगु रीति रिवाजों से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. शादी के बाद से ही दोनों चर्चा में बने हुए हैं और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर प्यार दे रहे हैं.

कपल की शादी की तस्वीरों ने एक अलग रिकॉर्ड बना लिया है. दरअसल, जैसे ही शादी के बाद रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की तो इन तस्वीरों को महज 1 दिन में 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. इस तरह से कपल ने विराट कोहली के वर्ल्ड कप जीत वाली फोटो का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

वहीं, अब रश्मिका विजय ने शादी से पहले एक एड शूट किया था, जो फेमस ब्रांड मान्यवर के लिए था. इसका वीडियो कपल की शादी के बाद रिलीज किया गया, जिसमें रश्मिका और विजय दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

रश्मिका और विजय के इस वेडिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस वीडियो को 72 घंटो में 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 30 करोड़ यानी कि 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.इस तरह से यह भारत का सबसे सफल कैंपेन बन गया है. बता दें कि प्रचार कम्युनिकेशंस ने एथनिक वियर के फेमस ब्रांड मान्यवर और मोहे के लिए एक सेलिब्रिटी कैंपेन शुरू किया था. जिसमें विजय और रश्मिका की पॉपुलर जोड़ी नजर आई और दोनों के इस एड ने बवाल मचा दिया.

बता दें कि शुरुआत में इस वीडियो को 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने देखा. इसमें से 4 लाख से ज्यादा शेयर, करीब 65 हजार रीपोस्ट और 29 हजार कमेंट्स देखने को मिले.

विजय और रश्मिका ने भी इस कैंपेन की तारीफ की. विजय ने कहा कि उनके लिए यह पल शानदार रहा. वहीं, रश्मिका ने मान्यवर-मोहे के कपड़ों की तारीफ की.

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को शादी के बाद 4 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन रखा था. जिसमें तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे. इसके अलावा उससे पहले कपल ने मंदिरों में दर्शन किए और फैंस को भी मिठाइयां बांटी.

First published on: Mar 10, 2026 09:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.