---विज्ञापन---
वडा पाव गर्ल के मिस्ट्री मैन ने आदित्य धर को सुनाई खरी खोटी, धुरंधर 2 से सींस काटने का लगाया आरोप

वड़ा पाव गर्ल यानी कि चंद्रिका दीक्षित बीते महीने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही है. वह अपने पति के साथ विवाद और एक मिस्ट्री मैन के साथ वायरल वीडियोज को लेकर खबरों में छाई रही हैं.चंद्रिका ने अपने पति युगम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं, इन सभी के बीच धुरंधर 2 चर्चा में है और इसी को लेकर सैफी ने आदित्य धर को खरी खोटी सुनाई है. साथ ही बताया है कि उनके धुरंधर 2 में सींस काटे गुए हैं.

चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन सैफी ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर एक वीडियो बनाते हुए डायरेक्टर आदित्य धर पर तमाम आरोप लगाए हैं. सैफी ने धुरंधर 2 को लेकर कहा, "तो भाई आप सभी लोगों ने मेरी धुरंधर फिल्म देख ली होगी और जिन लोगों ने नहीं देखी तो मैं उनको एक बात कहना चाहता हूं कि भाई आदित्य धर जो कि इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. पता नहीं उन्हें क्या दुश्मनी है मेरी अगर चंद्रिका के साथ कोई वीडियो वगैरा देख रहे हैं तो भाई मुझे नहीं पता क्यों उन लोगों मेरे ये सारे सीन कट करे.मेरे मूवी में 6 सींस है और 6 के 6 सींस कट कर दिए.

सैफी ने आगे कहा, " मैं डायरेक्टर से सिर्फ एक ही चीज कहना चाहता हूं कि भाई अगर मेरे से कोई इस तरह की दुश्मनी है पर्सनली कि मैं चंद्रिका के साथ वीडियो बना रहा हूं और मेरी वो चीज तुम्हें हर्ट कर रही है तो भाई वो डिलीट करने का क्या मतलब है.

सैफी ने आगे कहा, 'आपको मेरे सीन काटने में कोई ज्यादा अच्छा लगा चीज तो कोई दिक्कत नहीं. मेरा नसीब है, मैं और भी अच्छी चीजें कर सकता हूं चंद्रिका के साथ. मैं बस आप लोगों से इतना कहना चाहता हूं दोस्तों कि मेरे सीन कट हुए हैं तो आप टेंशन मत लो, मेरे पास पूरा प्रूफ है. आप स्क्रीन पर देख रहे होगे, मेरी ही वीडियो है. मैं सारे शूट में हूं. सारी चीजें चल रही हैं.

सैफी ने आखिर में कहा, 'हालांकि न्यूज में भी चीजें आई हैं कि कितने सारे सीन कटे हैं. मैं पहले तो पार्ट 1 में आने वाला था, लेकिन मूवी बहुत बड़ी बन गई, इसलिए वो पार्ट-2 में डाला गया. लेकिन पार्ट-2 में भी वो सारी चीजें मेरी नहीं आईं. मैं डायरेक्टर को ही एक चीज कहना चाहता हूं कि भाई ठीक है, आपको अगर मेरे कोई सीन काटने थे, मेरे से कोई पर्सनल दुश्मनी थी, या फिर मेरी कोई चीजें आप देख रहे हो, चंद्रिका के साथ आपको देखकर अगर ये लगने लगा कि ये बंदा चंद्रिका के साथ फेमस हो रहा है, तो मैं इसके सीन काट दूं, टेंशन मत लो. मैं बहुत बड़े लेवल पर काम करूंगा चंद्रिका और मैं बहुत बड़े लेवल तक काम कर सकते हैं.'

हालांकि जैसे ही सैफी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने इसपर कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने सैफी का जमकर मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा, "तुमने भी तो फेम के लिए शादी का मजाक बना दिया. दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई वो आदित्य धर है या उसको तुझसे क्यों जलन होगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, "डायरेक्टर को जलन नहीं थी भाई, उसको तुम्हारी एक्टिंग से डर लग गया था. कोई ना तुम्हारा कट सीन सारा नेटफ्लिक्स या जियोहॉटस्टार पर आ जाएगा. जलन नहीं है भाई, तुम ओवरएक्टिंग प्रीमियम वर्जन हो.

बता दें कि जब सैफी ने अपनी बातें शेयर करते हुए वीडियो डाला तो उन्होंने धुरंधर 2 से जुड़े कुछ सींस भी दिखाए. जिसमें से एक में रणवीर सिंह दिख रहे हैं. एक फोटो में आदित्य धर नजर आ रहे हैं. बता दें कि धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में सिर्फ 6 दिन में दुनिया भर में 919 करोड़ की कमाई कर ली है.