---विज्ञापन---
एक्ट्रेस जिसने पिता से परेशान होकर छोड़ा घर, टीवी सीरियल्स में किया, लेकिन बोल्ड फैशन से मिली पहचान

तस्वीर में दिख रही ये बच्ची आज काफी बड़ी हो गई है. कई टीवी शोज में नजर आई ये अदाकारा आज अपने फैशन सेन्स से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती करियर में काफी कुछ झेला, वहीं आज उन्हें उनके फैशन के लिए खासतौर पर जाना जाता है. क्या आप इन्हें पहचान रहे हैं? चलिए जानते हैं.

आज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. यह बच्ची 2016 में टीवी सीरियल 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे कई शोज में नजर आईं.

हम बात कर रहे हैं उर्फी जावेद की, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की, लेकिन आज वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर जानी जाती हैं. उर्फी का विवादों से गहरा नाता रहा है. अक्सर वो अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन सेंस से सुर्खियों में छा जाती है.

सोशल मीडिया पर आपने भी उर्फी की अजीबोगरीब कपड़े पहने फोटोज और वीडियोज देखी होंगी. कभी जूट का बोरा पहन लेती हैं तो कभी ब्लब और ब्लेड से कपड़े बना लेती हैं. अपने इसी बोल्ड फैशन लुक से उर्फी कई बार ट्रोल भी होती है.

हालांकि यहां तक पहुंचने में उर्फी ने काफी संघर्ष किया हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि जब वो 11वीं में पढ़ रही थीं तब किसी अनजान शख्स ने उनकी फोटो गलत साइट पर डाल दी थी, जिसके बाद उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजरी.

ऐसे में उनके परिवार ने ही उन्हें गलत समझा और किसी ने उनका साथ नहीं दिया. उर्फी कहती हैं कि ऐसे में उन्हें काफी प्रताड़ित भी किया गया. उर्फी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके पिता उन्हें प्रताड़ित करते थे और उनके पहनावे और फैसलों के खिलाफ थे. जिसके बाद 17 साल की उम्र में उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था.

बता दें उर्फी जावेद 'बड़े भैया की दुल्हनिया', चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी भाग ले चुकी हैं.