---विज्ञापन---
ICU में यूट्यूबर Anurag Dobhal, दर्द में देख रो पड़ी प्रेग्नेंट पत्नी… जानें माता-पिता ने आखिर क्यों उठाया बेटे-बहू के खिलाफ सख्त कदम?

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी SUV डिवाइडर से टकराने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है, कि इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर रूप से चोटें आईं हैं, फिलहाल अनुराग ICU में डॉक्टरों की देख-रेख में हैं.

इस मुश्किल वक्त में उनकी वाइफ रितिका चौहान डोभाल उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही हैं. खास बात ये है, कि रितिका मां बनने वाली हैं, बावजूद इसके वो अस्पताल में अपने पति की देखभाल करती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात के कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए.

वायरल तस्वीरों में ऋतिका अस्पताल में अनुराग के पास बैठकर उनसे बात करती नजर आती हैं. वहीं एक वीडियो में वो पति को देखकर रो पड़ती हैं. वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते हैं. रितिका अपना बेबी बंप संभालते हुए, इमोशनल दिखाई देती हैं.

दरअसल, कुछ दिन पहले यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो, जो करीब 2 घंटे 15 मिनट का था, उसे शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था, कि परिवारवालों ने उन्हें मेंटली हैरेस किया, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं.

यूट्यूबर ने ये भी दावा किया था, कि उनसे घर और पैसा दोनों छीन लिया गया है. उस वीडियो में उन्होंने यहां तक कह दिया था, कि आग चलकर अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे.हालांकि, इनसब कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अनुराग के भाई आगे आए, और उन्होंने इन सब आरोपों का खंडन किया उनके भाई कलाम इंक ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए, कहा था, कि अनुराग ये सब केवल व्यूज और सिंपैथी गेन करने के लिए कर रहे हैं.

इतना ही नहीं हाल ही में अब खबर सामने आ रही है, कि अनपराग के पिता ने एक न्यूज पेपर में नोटिस जारी कर अपने बेटे और बहू से सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. इस नोटिस में लिखा गया, कि वे अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल को अपनी सारी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल करते हैं, और फ्यूचर में उनके किसी भी काम या लेन-देन के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे.