Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

ये दिग्गज एक्ट्रेस रह चुकी हैं Miss India फाइनलिस्ट, सालों तक किया टीवी पर राज, अब संभाल रहीं ये बड़ी जिम्मेदारी

TV Veteran Actress: इंडियन फिल्मी इंडस्ट्री हमारी उम्मीद से कई गुना ज्यादा बड़ी हैं. इसलिए इस चमकती दुनिया में अपनी जगह बनाना बहुत ही मुश्किल और मेहनत वाला है. आज हम आपको टीवी की एक ऐसी दिग्गज एक्ट्रेस के बारे बताने वाले हैं, सालों तक किया टीवी पर राज किया. इसके अलावा वो Miss India की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि स्मृति ईरानी हैं. 2000 के दशक के शुरुआती दौर में टीवी पर सालों तक राज किया था. इसके अलावा, वो भारत की पूर्व एचआरडी मिनिस्टर रह चुकी हैं.

स्मृति ईरानी, जिनका शादी से पहले नाम स्मृति मल्होत्रा था, जिनका जन्म 23 मार्च 1976 को हुआ. स्मृति की तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं. उन्होंने नई दिल्ली के होली चाइल्ड ऑक्सिलियम स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की.

स्मृति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल ‘आतिश’ से की थी. इसके बाद साल 2000 में उन्हें एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया.

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने स्मृति को देशभर के घर-घर में फेमस कर दिया. इस सीरियल के जरिए उन्होंने टीवी पर सालों तक राज किया. इसके बाद उन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा. साल 2014 से लेकर 2016 तक वो भारत की एचआरडी मिनिस्टर रह चुकी हैं.

स्मृति ईरानी ने एक बार बताया था कि साल 1998 में उन्होंने घर में किसी को बताए बिना फेमिना मिस इंडिया का फॉर्म भरा. वह इस कॉम्पिटिशन की फाइनलिस्ट थीं.

First published on: Mar 23, 2026 04:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.