---विज्ञापन---

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली 5 इंडियन फिल्में, इन दो फिल्मों से पिछड़ी Dhurandhar 2

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अपने रिलीज के महज 3 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी इंडियन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाए हैं. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

RRR- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर राम चरण-जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाए थे. RRR ने 3 दिन में 570 करोड़ का बिजनेस कर लिया था.

बाहुबली 2- साल 2017 में आई प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज के साथ तहलका मचा दिया था. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर महज 3 दिन में फिल्म ने 500 करोड़ कमा लिए थे. 3 दिन में मूवी ने 510 करोड़ का कलेक्शन किया था.

धुरंधर 2- आदित्य धर के डायरेक्शन मे बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी अब सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 दिन में 501.04 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

KGF 2- साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 भी इस लिस्ट में है. 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन में 546 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जवान- साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म जवान भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस मूवी ने 4 दिन में 521 करोड़ कमा लिए थे.

First published on: Mar 23, 2026 06:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.