Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

इस स्टारकिड पर लग चुका है फ्लॉप एक्टर होने का ठप्पा, शानदार एक्टिंग के बाद भी इन 30 फिल्मों ने बर्बाद किया नाम

फिल्म इंडस्ट्री तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म बैकग्राउंड से आते हैं. हालांकि कुछ कलाकारों के माता पिता एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमा चुके हैं. हालांकि स्टारकिड्स अपने पेरेंट्स की तरह फिल्मों में सफल नहीं हो पाए. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे एक वक्त पर फ्लॉप एक्टर कहा जाने लगा था. इस एक्टर ने अपने करियर में 30 फ्लॉप फिल्में की हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में..

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन की. जिन्होंने रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई थी. इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आईं थी. उसके बाद अमराव जान, मैं प्रेम की दीवानी हूं और द्रोणा, ढाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, शरारत, हां मैंने भी प्यार किया है, एलओसी कारगिल जैसी 15 शुरुआती फिल्में अभिषेक बच्चन फ्लॉप रहीं.

लगातार 15 फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें एक हिट मूवी मिली थी और वो थी 'धूम', जो कि 2004 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक ने जय दीक्षित का रोल किया था. फिल्म में जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा, बिपाशा बसु और ईशा देओल नजर आईं थी.

हालांकि अभिषेक ने अपने करियर में सिर्फ 15 फ्लॉप फिल्में नहीं दी है. बल्कि 30 फ्लॉप फिल्में दी है. जिसमें से रन, मनमर्जियां, ओम जय जगदीश,दम मारो दम, प्लेयर्स, ऑल इज वेल जैसी मूवी शामिल है.

अभिषेक बच्चन ने करियर में भले ही फ्लॉप फिल्में दी हो, लेकिन उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज में भी काम किया है. जिसमें से धूम, बंटी और बबली, सरकार, गुरु, बोल बच्चन, जैसी मूवी शामिल हैं. इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया है.

बता दें कि अभिषेक बच्चन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 280 करोड़ है. साथ ही वह रियल एस्टेट, एंडोर्समेंट और अपनी कबड्डी टीम से अच्छी कमाई करते हैं. काम को लेकर बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म किंग में नजर आएंगे. साथ ही वह राजा शिवाजी में भी दिखाई देंगे.

First published on: Mar 25, 2026 02:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.