---विज्ञापन---
TV TRP List: ‘अनुपमा’ को पछाड़ ये सीरियल बना नंबर 1, देखें इस हफ्ते की पूरी टीआरपी लिस्ट

BARC यानी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की टीआरपी रिपोर्ट ने टीवी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है. इस बार की टीआरपी लिस्ट एकदम चौंकाने वाली है. अब दर्शकों को पुराने क्लासिक्स और नए ड्रामा का कॉम्बिनेशन बहुत पसंद आ रहा है. स्टार प्लस के दबदबे से लेकर 'तारक मेहता' की शानदार वापसी तक, यहां इस हफ्ते के टॉप शोज की पूरी लिस्ट दी गई है. इस बार की रेटिंग्स में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2- एकता कपूर का यह आइकॉनिक शो अपने दूसरे सीजन में भी इतिहास रच रहा है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को फिर से टीवी से चिपका दिया है. इस सीरियल की टीआरपी रेटिंग 2.0 है वहीं इसकी रीच 2.9 है. इस समय के कहानी में 'नोइना' की आखिरी इच्छा ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है. मिहिर से शादी करने की उनकी जिद ने तुलसी के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे इमोशनल ड्रामा अपने पीक पर है.

अनुपमा- राजन शाही का मशहूर शो 'अनुपमा' इस बार दूसरे स्थान पर आ गया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. रूपाली गांगुली के एक्टिंग ने अब भी जादू बरकरार रखा है. इसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है और इसकी रीच 3.0 है. शो में आए लीप और प्रार्थना की दुखद मृत्यु ने कहानी को पूरी तरह बदल दिया है. अब अनुपमा का सफर गोवा की गलियों में शुरू हो रहा है, जहां नई मुश्किलें उसका इंतजार कर रही हैं.

तुम से तुम तक- शरद केलकर और निहारिका चौकसे की मुख्य भूमिका वाला यह शो धीरे-धीरे दर्शकों के दिल में अपनी जगह मजबूत कर रहा है. इसकी टीआरपी रेटिंग 1.8 है और इसकी रीच 2.6 है सीरियल में मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर इस शो को टॉप-3 में बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. शरद केलकर की गंभीर एक्टिंग शो की जान बनी हुई है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा- इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर जेठालाल और उनकी गोकुलधाम सोसाइटी की तरफ से आई है. पिछले काफी समय से टॉप लिस्ट से बाहर रहने के बाद, इस सीरियल ने जबरदस्त छलांग लगाई है. इसकी टीआरपी रेटिंग 1.8 और रीच 2.9 है. वहीं शो की रेटिंग में आई यह तेजी बताती है कि मौजूदा प्लॉट दर्शकों को हंसाने में सफल रहा है.

वसुधा- 'वसुधा' इस लिस्ट में टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली है. यह शो अपने चैनल के लिए सबसे अधिक रेटिंग लाने वाला प्रोजेक्ट बन चुका है. इसकी टीआरपी रेटिंग 1.7 है और इसकी रीच 2.4 है. इसमें एक साधारण लड़की की कहानी और पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमता यह ड्रामा दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुका है.

गंगा माई की बेटियां- रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बने इस शो ने जी टीवी पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. इसकी टीआरपी 1.7 और रीच 2.7 दर्ज की गई है. ग्रामीण परिवेश और सामाजिक जीवन पर आधारित यह कहानी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यह सीरीजल इस समय छठवें नंबर पर है.