---विज्ञापन---
‘Dhurandhar 2’ में भी नहीं उठ पाया इस राज से पर्दा, ऑडियंस को खली कमी

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' को लेकर गजब का माहौल है और फिल्म दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने में कामयाब रही है. लेकिन, फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर से बाहर निकल रहे कई फैंस के चेहरे पर एक सवाल साफ दिख रहा है. दरअसल, हर किसी को उम्मीद थी कि इस बार उस बड़े राज से पर्दा उठ जाएगा जिसने पहले पार्ट से ही सबको उलझा रखा था, लेकिन मेकर्स ने सस्पेंस को बरकरार रखा है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाका, लेकिन अधूरा रहा सस्पेंस- 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है, लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट में भी उस सबसे बड़े राज से पर्दा नहीं उठ पाया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

पहले पार्ट का वो अनसुलझा कत्ल- फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि रहमान डकैत के बड़े बेटे की हत्या कर दी जाती है. पर्दे पर उसे गोली लगते हुए तो दिखाया गया, लेकिन असली कातिल का चेहरा और पहचान छिपा ली गई थी.

नेटफ्लिक्स पर छिड़ी थी बहस- जब फिल्म का पहला हिस्सा नेटफ्लिक्स पर आया, तो दर्शकों ने इसे बारीकी से देखने के बाद अपनी-अपनी थ्योरियां बनाना शुरू कर दी थीं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी.

रणवीर सिंह (हमजा) पर गहराया शक- दर्शकों के बीच यह थ्योरी सबसे ज्यादा मशहूर हुई थी कि हमजा यानी रणवीर सिंह के किरदार ने ही रहमान डकैत के बेटे को गोली मारी है. फैंस को उम्मीद थी कि दूसरे पार्ट में यह बात साफ हो जाएगी.

दूसरे पार्ट ने बढ़ाई बेचैनी- फिल्म देखने पहुंचे ऑडियंस को इस बात की कमी बहुत खली कि मेकर्स ने इस अहम मोड़ को 'धुरंधर 2' में भी साफ नहीं किया. अब फैंस के बीच इस सस्पेंस को लेकर दोबारा से नई बहस और कयासों का दौर शुरू हो गया है.