---विज्ञापन---
इस एक्टर के निधन के तीन साल बाद रिलीज हुई थी Prime Video पर मौजूद ये फिल्म, Dhurandhar की हसीना ने मूवी में दिखा चुकी है कमाल

बॉलीवुड में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई है. इस लिस्ट में सतीश कौशिक, सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार्स शामिल हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी आखिरी फिल्म उसके निधन के तीन साल बाद रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धुरंधर की हसीना भी नजर आ चुकी है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इरफान खान की, जो कि बॉलीवुड के स्टार हुआ करते थे और अपनी शानदार फिल्मों, बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. जिन्होंने लंच बॉक्स, हिंदी मीडियम, पीकू, पान सिंह तोमर, मकबूल जैसी कई शानदार फिल्में की हैं.

हालांकि इरफान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हो गया था. एक्टर की मौत न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से हुई थी. लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 2020 में उन्होंने आखिरी सांस ली. वहीं, एक्टर के निधन के तीन साल बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी.

इरफान खान के निधन के बाद उनकी फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इरफान ने आदम का रोल किया है, जो कि ऊंच का व्यापारी है. इसके अलावा मूवी में गोलशिफतेह फराहानी नाम की एक्ट्रेस नजर आई है. फिल्म का डायरेक्शन अनुप सिंह ने किया है.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह मूवी एक नूरन नाम की लोक गायिका के बारे में है, जो अपने जादूई गानों से बिच्छू का जहर उतारती है. इस दौरान उसकी मुलाकात आदम नाम के ऊंच व्यापारी से होती है. कहानी राजस्थान के जैसलमेर के रेगिस्तान की है.

हालांकि नूरन के साथ एक मुन्ना नाम का शख्स रेप करता है, जिससे नूरन की पूरी जिंदगी बदल जाती है. वह अपने गाने की शक्ति खो बैठती है. वहीं, दूसरी ओर आदम जो नूरन से प्यार करता है शादी करता है उसे बाद में इस हादसे के बारे में पता चलता है. हालांकि नूरन अपने साथ हुए उस हादसे का बदला लेने की कोशिश करती है और अंत तक वह नफरत का रूप ले लेता है. मूवी की एंडिंग हैरान करने वाली है.

बता दें कि फिल्म में धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी नजर आईं है. इस दौरान वह काफी छोटी थीं. फिल्म में सारा ने आयशा का रोल अदा किया है. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 6 रेटिंग मिली है.