---विज्ञापन---

बॉलीवुड की इस हसीना की 2026 में एक दो नहीं 7 फिल्में होंगी रिलीज, अक्षय कुमार संग दिखेगी जोड़ी

बॉलीवुड की ये हसीना आज दीपिका, आलिया, करीना और प्रियंका जैसी एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे रही है. पंजाबी फिल्मों से बड़ा नाम कमाने वाली ये अदाकारा बॉलीवुड में भी जमकर काम कर रही हैं. एक्ट्रेस की अकेले 2026 में लगभग 5 से 19 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है. एक में तो एक्ट्रेस बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार संग नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

फोटोज में दिख रही ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं, जो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'भूत-बंगला' में नजर आने वाली हैं. वामिका गब्बी के लिए साल 2026 काफी खास होने जा रहा है. इस साल उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं.

हिंदी सिनेमा में जबरदस्त वापसी के साथ ही वामिका मलयालम और तमिल सिनेमा में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं. इस साल उनकी 7 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे सकती हैं. इन सभी फिल्मों में वामिका का शानदार अंदाज देखने को मिलने वाला है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत-बंगला' है, जो इसी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में वामिका, अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी. इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं.

वहीं वामिका 4 साल बाद मलयालम फिल्म 'टिकी टाका' से अपनी जबरदस्त वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में एक ट्रेस आसिफ अली के साथ लीड रोल में दिखने वाली हैं. ये फिल्म भी इसी साल रिलीज हो सकती है.

वामिका तमिल सिनेमा में फेंटसी फिल्म 'जिनी' में भी नजर आने वाली है. फिल्म का निर्देशन अर्जुनन जूनियर कर रहे हैं और फिल्म में वामिका के अलावा, जयम रवि और कल्याणी प्रियदर्शन भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी इसी साल, 2026, में रिलीज होगी.

इसके अलावा वामिका 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' और 'पति पत्नी और वो दो' में दिखने वाली हैं. ये दोनों फिल्में भी इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती हैं. इसके अलावा वामिका पंजाबी फिल्म 'किकली' में भी बाजार आएंगी. फिल्म 'जी-2' में भी वामिका दिखने वाली है.

First published on: Mar 25, 2026 05:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.