---विज्ञापन---

Zee5 पर तहलका मचा रही 94 मिनट की ये फिल्म, कहानी देख दिल हो जाएगा खुश

हाल ही में Zee5 पर रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. 94 मिनट की इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही नंबर-1 पर कब्जा कर लिया. इस नई फिल्म की कहानी हर किसी को पसंद आ रही है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

94 मिनट की लव स्टोरी ड्रामा इस फिल्म की कहानी आपका दिल आसानी से जीत लेगी. हाल ही में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है. इसकी कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुढ़ापे में जाकर एक दूसरे तलाक लेना चाहते हैं.

इसमें बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता है, जिसकी वजह से उनके परिवार में काफी घमासन देखने को मिलता है. इनका मामला कोर्ट तक जा पहुंचता है, जहां इस कपल की खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक देखने को मिलती है.

बुजुर्ग महिला एक गंभीर बीमारी से भी जूझ रही है. ऐसे में क्या दोनों का तलाक होता है या फिर से दोनों एक हो जाते हैं. ये सब जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘जब खुली किताब’ (Jab Khuli Kitaab) की. इस फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया लीड रोल में हैं. इसमें आयुष्मान खुराना और समीर सोनी भी शामिल हैं.

जब खुली किताब को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया है.

First published on: Mar 09, 2026 03:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.