---विज्ञापन---
7 साल पुरानी ये फिल्म OTT पर मचा रही तहलका, असल घटना पर बनी कहानी है एकदम धांसू

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्में अक्सर ही ओटीटी पर भी अच्छा परफॉर्म करती हैं. हम आज एक ऐसी ही 7 साल पुरानी मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि एक वॉर ड्रामा है और ओटीटी पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म का डायरेक्टर भी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी को लेकर खबरों में बना हुआ है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, यह वॉर एक्शन ड्रामा मूवी असल घटना पर आधारित है. यह फिल्म कश्मीर में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बारे में है. इस मूवी में मेजर विहान सिंह शेरगिल को स्पेशल फोर्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है और वह पीओके में जाकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करते हैं.

फिल्म में 19 शहीद सैनिकों का बदला लेने की कहानी के बारे में दिखाया गया है. इसकी कहानी सस्पेंस से भरी हुई है और हर एक सीन दिल दहला देने वाला है. मूवी में शहीद सैनिकों के विदाई वाले सीन रूला देने वाले हैं.

हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वह है 2019 की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक. इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में यामी गौतम भी अहम किरदार में दिखाई दी हैं. इसके अलावा परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी अहम किरदार में दिखे हैं.

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है, जो कि इन दिनों धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बता दें कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जी5 पर मौजूद है और यह इन दिनों वायरल हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया था.

वहीं, आदित्य धर को लेकर बात करें तो उरी द सर्जिकल स्ट्राइक उनकी डायरेक्शन डेब्यू मूवी थी. जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इन दिनों वह धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और उनकी इस मूवी ने महज 4 दिनों में 700 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया है.