---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर बवाल काट रही है 6 एपिसोड वाली ये सीरीज, नंबर 1 ट्रेंडिंग इस कहानी में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

जियो हॉटस्टार पर ऐसे तो तमाम फिल्में और सीरीज हर हफ्ते ही रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं जो ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड होने लगती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो कि अपनी बेहतरीन कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई है और जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इस सीरीज के 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में बेहद शानदार सस्पेंस देखने को मिलेगा.सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह मैरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में है. जिसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से समाज में पितृसत्ता महिलाओं पर हावी होता है.

सीरीज की कहानी कमलेश नाम की महिला पर केंद्रित है, जो कि लखनऊ के एक परिवार में रहती है. वह परिवार के सभी नियमों और परंपराओं को निभाती है और पितृसत्तात्मक नियमों को भी अनदेखी करती है और वह अपने बेटे जैसे देवर से भी बहुत प्यार करती है.

लेकिन इस कहानी में तब मोड़ आता है जब देवर की शादी हो जाती है और उसकी पत्नी पूजा यह खुलासा करती है कि शादी की पहली रात से ही उसका पति अरुण उसके साथ यौन शोषण कर रहा है और वो भी बिना उसका मर्जी के यानी कि जबरन उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा है.

हालांकि जब कमलेश को इन बातों का पता चलता है तो वह यकीन नहीं करती है, लेकिन जब सच सामने आता तो वह हैरान रह जाती है और उसके बाद वह अपनी देवरानी को इंसाफ दिलाने की ठानती है. लेकिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या कमलेश अपनी देवरानी के साथ हुए अन्याय पर उसे इंसाफ दिला पाएगी या फिर पितृसत्तात्मक इस समाज में वह भी दबकर रह जाएगी.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'चिरैया' की. जिसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए हैं. सीरीज का डायरेक्शन शशांत शाह ने किया है.