---विज्ञापन---

Prime Video पर रिलीज होते ही धमाल मचा रही है ये 2 घंटे 22 मिनट की फिल्म, एक्शन-थ्रिलर ऐसा कि खुद बोल उठेंगे ‘वाह’

प्राइम वीडियो पर हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती है. वहीं, हाल ही में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है. यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. यह इंडिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म सूबेदार की. इस फिल्म का डायरेक्शन सुरेश त्रिवेनी ने किया है और फिल्म में लीड रोल में अनिल कपूर और राधिका मदान नजर आई हैं. फिल्म प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को रिलीज हुई है.

फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर अर्जुन मौर्या के बारे में है. जो कि अपनी पत्नी की मौत के बाद आर्मी से समय से पहले रिटायर हो जाता है और अपनी बेटी श्यामा के पास वापस लौटता है.

फिल्म की कहानी की शुरुआती और अर्जुन मौर्या का गुस्सा तब सामने आता है, जब पहली बार कुछ बिगड़े हुए लड़के उनकी कार तोड़ देते हैं और इसके बाद अर्जुन उन सभी बिगडेल लड़कों की मार-मारकर बुरी हालत कर देता है. अर्जुन को कार उसकी दिवंगत पत्नी ने गिफ्ट की होती है, जिसके कारण वह कार की हालत देख और भी ज्यादा गुस्सा होता है.

इस घटना के बाद कहानी में नया मोड़ आता है. क्योंकि इसके बाद उन लड़कों का लीडर प्रिंस को सरेआम हुई अपनी बेइज्जती का बदला चाहिए होता है और इस खेल में अर्जुन की बेटी श्यामा भी फंस जाती है. इस खतरनाक खेल में सूबेदार खुद और अपनी बेटी को बचाए रखने की पूरी कोशिश करता है.

2 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म में अनिल कपूर ने शानदार एक्टिंग की है और लोग इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 09, 2026 12:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.