Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

1 घंटा 52 मिनट की ये फिल्म Netflix पर मचा रही है तहलका, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

नेटफ्लिक्स पर बेहतरीन कंटेंट देखने को मिलता है. हर सप्ताह तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इस लिस्ट में एक हालिया रिलीज फिल्म का नाम भी शामिल हो गया है. जो कि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह फिल्म एक शख्स टॉमी शेल्बी के बारे में है. फिल्म में उसके काले, भावुक और आखिरी पलों को दिखाया गया है.

यह मूवी दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान 1940 में स्थापित की गई है. जिसमें दिखाया गया है कि टॉमी किस तरह से अपनी अकेले जिंदगी जी रहा है, लेकिन एक खतरनाक साजिश के कारण उसे बर्मिंघम वापस आना पड़ता है.

फिल्म में दिखाया जाता कि एक बेकेट नाम का दुश्मन ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश करता है और टॉमी का बेटा ड्यूर बेकेट की इस खतरनाक साजिश में फंस जाता है. जिसके बाद बाप और बेटे के बीच मतभेद पैदा होता है..

लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब बेकेट टॉमी की बहन एडा की हत्या कर देता है और फिर टॉमी बदला लेने की ठानता है. लेकिन फिल्म के आखिर में कुछ ऐसा होता है जो काफी चौंकाने वाला है.

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह है पीकी ब्लाइंडर्स द इम्मोर्टल मैन की. जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और लगातार ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सिलियन मर्फी, सोफी रंडल, टिम रोथ जैसे एक्टर्स नदर आए हैं. इसका डायरेक्शन टॉम हार्पर ने किया है. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 25, 2026 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.