---विज्ञापन---
Netflix पर ट्रेंड कर रही ये 1 घंटा 31 मिनट की फिल्म, सोशल मीडिया के काले सच को करती है बयां, पल-पल में भरा है सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हाल ही में कुछ ऐसी मूवीज हैं, जो कि नेटफ्लिक्स पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी बेहतरीन कहानी को लेकर खूब ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म सोशल मीडिया के काले सच को उजागर करती है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, इसमें सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के बारे में दिखाया गया है. इसमें ऐसे लोगों के बारे में दिखाया गया है जो कि कैमरे के आगे अपने आपको सबसे महान दिखाते हैं, लेकिन हकीकत इससे पूरी अलग है.

फिल्म में दिखाया गया है कि लुईस थेरॉक्स इंटरनेट पर फैले ' मैनोस्फीयर' समुदाय की पड़ताल करता है. जिसमें हद से ज्यादा अटैकिंग बिहेवियर, महिला विरोधी और रूढ़िवादी इंफ्लूएंसर के करीब जाकर उनके टॉक्सिक विचारों और पैसा कमाने के तौर तरीकों का पता लगाते हैं.

ये इंफ्लूएंसर उन युवाओं को अट्रैक्ट करते हैं, जो अकेलेपन, बेरोजगार और असफलता से जूझ रहे हैं और शॉर्टकट रास्ते से सफलता चाहते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया किस तरह से लोगों के बीच नफरत पैदा करती है. यह एक बिजनेस मॉडल की तरह से, जहां पर बड़े बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुनाफा कमाते हैं.

इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि किस तरह से ऑनलाइन विचारधारा लोगों पर असर डालती है. खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बढ़ावा देता है.

हम बात कर रहे हैं लुई थेरॉक्स: इनसाइड द मैनोस्फीयर की. जो कि 2026 की डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. इस मूवी में लीड रोल में लुई थेरॉक्स, स्नीको, नजर आए हैं. मूवी सिर्फ 1 घंटा 31 मिनट की है और इसे आईएमडीबी पर 7 रेटिंग मिली है.