---विज्ञापन---
रहस्य और सस्पेंस से भरी है ये 5 फिल्में, कहानी देख घूम जाएगा माथा

Best Suspense Movies: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे दमदार सस्पेंस वाली फिल्में लेकर आए हैं. ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों की कहानी आपको बेहद पसंद आएंगी. सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम से भरपूर इन फिल्मों का भयानक क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Talaash: The Answer Lies Within- साल 2012 में आई फिल्म तलाश: द आंसर लाइज विदिन की कहानी देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और शेरनाज पटेल भी शामिल हैं. फिल्म में इंस्पेक्टर शेखावत और उनकी पत्नी अपने बेटे की मौत से स्तब्ध रह जाते हैं. वहीं ऐसे में इंस्पेक्टर शेखावत को एक रहस्यमई मौत का केस सुलझाना पड़ता है.

Maharaja- साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी आपको शुरू से लेकर अंत तक कंफ्यूज करती है. इसका सस्पेंस कुछ ऐसा है कि अंत के 20 मिनट से पहले आप इसकी कहानी में उलझे रहेंगे. फिल्म में इसमें विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप ने शानदार काम किया है. फिल्म में एक पिता डस्टबिन के खो जाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाता है, जिसका तरहस्य अंत में पता चलता है. इसे Netflix पर देख सकते हैं.

Agent Sai Srinivasa Athreya- ये एक तेलुगु भाषा की ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें एक जासूस की कहानी दिखाई गई है. प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में नेल्लोर के रहने वाले जासूस साई श्रीनिवास अथरेया को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जब वो रेलवे ट्रैक के पास मिले एक अज्ञात शव के मामले की जांच करते हैं. आगे की कहानी में कई खतरनाक खुलासे होते हैं.

Kahaani- सस्पेंस और मिस्ट्री और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘कहानी’ देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म में विद्या बालन ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है, जो दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान कोलकाता में अपने खोए हुए पति को ढूंढ रही है. आगे की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म को Prime Video पर देख सकते हैं.

HIT: The First Case- साल 2022 में आई फिल्म हिट: द फर्स्ट केस का धांसू सस्पेंस देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म की कहानी में एक पुलिस अधिकारी को अठारह साल की लड़की के लापता मामले की जांच करने का काम सौंपा गया है. लेकिन वो पुलिसवाला खुद भी कई चीजें झेल रहा है. इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं.