---विज्ञापन---

कॉन्सर्ट के वक्त फूट-फूटकर रोईं सुनिधि चौहान, बोलीं-‘मेरी आवाज बहुत खराब..’

सुनिधि चौहान भारत की बेहतरीन सिंगर्स में से एक है. वह इन दिनों देश भर के टूर पर हैं और लगातार कॉन्सर्ट कर रही हैं. हालांकि हाल ही में वह लखनऊ कॉन्सर्ट के दौरान बहुत भावुक नजर आई हैं. हालांकि वह इस दौरान अपनी ऑडियंस से माफी भी मांगते हुए नजर आई हैं.

दरअसल, सुनिधि चौहान की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है. लेकिन काम को लेकर समर्पित सिंगर उसके बाद भी कॉन्सर्ट में शामिल हुईं. उन्होंने अपने फैंस के लिए कॉन्सर्ट को रद्द करने की बजाय इसमें शामिल होना बेहतर समझा. लेकिन वह कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के बीच काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी आवाज बहुत खराब लग रही है. इस कॉन्सर्ट का अब वीडियो भी वायरल हो रहा है.

7 मार्च 2026 को सुनिधि लखनऊ के कूलब्री रिसॉर्ट्स में 'आई एम होम इंडिया टूर' में उन्होंने परफॉर्मेंस दी. इस दौरान सुनिधि को गाना गाने में मुश्किल हो रही थी.

कॉन्सर्ट में रोते हुए कहा, " मेरा गला बहुत खराब है, मेरी आवाज आज बहुत खराब है. मैं जानती हूं आप सब यहां हैं, इसलिए. मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ, मैं बहुत शर्मिंदा है. मैं फिर भी अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करूंगी. मैं आपसे माफी मांगती हूं. लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं है. मैं कोशिश करूंगी, लेकिन यह उतना अच्छा नहीं हो शायद. इसलिए पहले ही मुझे माफ करना.

इस दौरान सुनिधि की आंखों में आंसू थे. वह लगातार रो रही थीं. क्योंकि उनका मानना था कि वह खराब गला होने के कारण अपने फैंस को अपने शानदार गाने अच्छे से नहीं सुना पाईं. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की और फैंस ने भी उनका पूरा साथ दिया और चियर करते हुए नजर आए.

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने भी कमेंट किए. एक यूजर ने कहा, "उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फैनबेस बनाया है. दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत खूबसूरत है. मुझे लखनऊ के लोगों से प्यार है. जिस तरह वे सुनिधि को चियर कर रहे हैं.

सुनिधि चौहान भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. वह अपने शानदार गानों के लिए जानी जाती है. उन्होंने इंडस्ट्री में 'शीला की जवानी, कमली, वो शराबी क्या शराबी जैसे तमाम हिट सॉन्ग दिए हैं.

First published on: Mar 10, 2026 10:50 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.