---विज्ञापन---
2025 की सबसे डरावनी फिल्म, JioHotstar पर मचा रही तहलका, कहानी देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Horror Movie: साल 2025 में आई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर काफी पसंद की जा रही हैं. इसकी भयानक कहानी देख आप भी खौफ खा जाएंगे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

साल 2025 में आई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थीं. सिनेमाघरों एक बाद ये फिल्म ओटीटी पर जमकर देखी गई. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल लीड रोल में हैं.

हम बात कर रहे हैं मलयालम भाषा की हॉरर थ्रिलर फिल्म डाइस इरे (Dies Irae) की, जो अक्टूबर 2025 के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया था. हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

अपने रिलीज से ‘डाइस इरे’ ने दुनियाभर में शानदार कमाई की. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये के आसपास था. लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 82 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

वहीं आप इस फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे अब एन्जॉय कर सकते हैं. हॉरर और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर मिल जाएगी. ‘डाइस इरे’ इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

फिल्म की कहानी एक अमीर आर्किटेक्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने करीबी दोस्त कनी की आत्महत्या के बाद उसके घर जाता है और वहीं से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. यहां वो तरह-तरह की भयानक घटनाओं का सामना करता है. आगे की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.