Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

मोनालिसा का ब्रेनवॉश… हैरेसमेंट आरोपों पर सनोज मिश्रा का बड़ा पलटवार, बताई साजिश की कहानी

Sanoj Mishra Reaction On Monalisa Allegations: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. जहां एक तरफ मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने जैसे गंभीर आरोप लगाए, वहीं अब डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची जा रही है. उन्होंने दावा किया, कि कुछ लोग मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर उन्हें उनके खिलाफ भड़का रहे हैं. मिश्रा के मुताबिक, ये पूरा मामला अचानक नहीं बल्कि एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है, जो उनकी फिल्म और उनके सामाजिक अभियानों के बाद शुरू हुआ.

वीडियो में उन्होंने कहा, कि पहले मोनालिसा उनके बारे में केवल अच्छी बातें करती थीं, लेकिन अचानक उनके आरोपों ने उन्हें चौंका दिया. उन्होंने ये भी कहा, कि एक रात में इतना बड़ा बदलाव अपने आप नहीं हो सकता, इससे साफ है, कि किसी ने उन्हें प्रभावित किया है.

मिश्रा ने अपने बचाव में ये भी बताया, कि उनका मोनालिसा के साथ रिश्ता एक शिक्षक और मार्गदर्शक जैसा था. उन्होंने कहा, कि वो उसे पढ़ाते थे, और उसके भविष्य को लेकर गंभीर थे. ऐसे में लगाए गए आरोप उनके लिए बेहद दुखद और हैरान करने वाले हैं.

इतना ही नहीं, सनोज मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा, कि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है, और भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि अगर उनके साथ कुछ होता है, तो उनके परिवार का साथ दिया जाए.

इस पूरे मामले ने अब एक बड़ा विवाद का रूप ले लिया है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. एक तरफ मोनालिसा के गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ सनोज मिश्रा का साजिश वाला दावा... ऐसे में सच क्या है, ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

फिलहाल, ये मामला सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस पूरे विवाद पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

First published on: Mar 25, 2026 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.